फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

लाइन में 600 लोग... 85 को ही मिली ऑक्सीजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
लाइन में 600 लोग... 85 को ही मिली ऑक्सीजन
विज्ञापन

गाजियाबाद। साहब...घर में भाई और मां आक्सीजन के लिए तड़प रहे हैं, लेकिन कहीं से कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। अब आप ही मेरे भाई और मां की जान बचा सकते हो। इस तरह से लोग साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में आक्सीजन प्लांट में कर्मचारियों से गुहार लगाते नजर आए, लेकिन किसी की एक नहीं सुनी गई। स्थिति यही हुई कि घंटों लाइन में लगने के बाद सैकड़ों लोग वापस लौट गए। वहीं व्यवस्था बिगड़ने पर पुलिस ने लाठी फटकारकर स्थिति को संभालने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने रोते हुए कहा कि कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है। भगवान कैसे ही मदद करो। आक्सीजन प्लांट पर 600 से ज्यादा लोग लाइन में खड़े थे, उनमें से 85 लोगों को सिलिंडर मिले।
शनिवार को साउथ साइड जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में ऑक्सीजन प्लांट पर सिलिंडर के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग लाइन में लगे रहे और प्लांट कर्मचारियों से ऑक्सीजन के लिए भीख मांगते रहे। वहां मौजूद लोगों की आंखों में अपनों को खोने का डर दिखाई दे रहा था। वह एक ही गुहार लगा रहे थे, बस एक सिलिंडर दे दो, जिससे जान बच जाए। यदि सिलिंडर लेकर समय से नहीं पहुंचे और घर पर परिवार के सदस्य ने दम तोड़ दिया तो हम अपने को जीवन भर माफ नहीं कर पाएंगे। लोगों ने कहा कि इस सिस्टम के लिए किसको जिम्मेदार ठहराएं। सब कुछ समझ से बाहर हो रहा है। प्लांट पर लाइन में लगे लोगों का कहना था कि मरीज को अस्पताल ले जाने पर वहां डॉक्टर कहते हैं कि पहले ऑक्सीजन लेकर आओ तब भर्ती करेंगे। ऐसी स्थिति में कहां जाएं, कैसे व्यवस्था करें।
विज्ञापन

--
बोले लोग...
मेरे जीजा जी अस्पताल में भर्ती हैं। आक्सीजन प्लांट पर रिफरिंलग के लिए पहुंचे तो वहां कह दिया गया कि रविवार को दिया जाएगा। जरूरत आज है और ऑक्सीजन दो दिन बाद मिलेगी तो मरीज वैसे ही मर जाएगा। -अंकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मेरी भाभी एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन ने सिलिंडर की व्यवस्था हमसे करने के लिए कहा है। जानकारी होने पर यहां सुबह 8 बजे से लाइन में लगा हुआ हूं, शाम छह बजे तक भी आक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पाई है। अस्पताल से लगातार फोन आ रहा है। -मोहम्मद सैफ

--
मेरे चाचा एडमिट हैं। शुक्रवार रात को आक्सीजन खत्म हो गई। अस्पताल ने उन्हें भर्ती करने से मना कर दिया और हाथ खड़े कर किए। उन्होंने कहा कि अगर आक्सीजन ले आए तो एडमिट रखेंगे, नहीं तो वापस भेज देंगे। -राजीव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed