फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

किसके सिर सजेगा ताज, 3754 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
किसके सिर सजेगा ताज, 3754 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
विज्ञापन

गाजियाबाद। गांवों में लोकल सरकार की कमान किसके हाथ में होगी, इसका फैसला रविवार को हो जाएगा। गाजियाबाद के चार ब्लॉक में 3754 प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। इनमें 161 ग्राम प्रधान पद के लिए 1253 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 1474 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। मतगणना को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना के लिए मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। वहीं प्रत्याशी या मतगणना एजेंट को मतगणना स्थल पर जाने से पहले थर्मल स्कैनर से जांच करानी होगी। रजापुर, लोनी, मुरादनगर और भोजपुर ब्लॉक की मतगणना के लिए कुल कुल 106 टेबल लगाई जाएंगी। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक प्रत्येक टेबल पर दो सुपरवाइजर और 8 मतगणना सहायक तैनात रहेंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और उम्मीद है कि रात तक चलेगी। रात तक सभी गांवों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार मतगणना स्थल पर स्वास्थ्य और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी मतगणना टेबल पर सैनिटाइजर रखा जाएगा। वहीं हाथ धोने के लिए साबुन और पर्याप्त पानी का इंतजाम भी रहेगा।
------
यहां होगी मतगणना
ब्लाक टेबल मतगणना स्थल
रजापुर 34 गोविंदपुरम अनाज मंडी
लोनी 20 होली चाइल्ड एकेडमी, ट्रांस सिग्नेचर सिटी लोनी
भोजपुर 32 महर्षि दयानंद इं.कॉलेज, सारा रोड मोदीनगर
मुरादनगर 20 हंस इंटर कॉलेज, मुरादनगर
-------
विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे विजयी प्रत्याशी
चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी इस बार विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। डीएम ने धारा-144 लागू कर दी है। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते भी विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन

-------
मतगणना केंद्रों पर तैनात किए गए जोनल मजिस्ट्रेटडीएम ने शांतिपूर्ण मतगणना के लिए जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। रजापुर ब्लॉक में एसडीएम सदर डीपी सिंह, मुरादनगर ब्लॉक के लिए एसडीएम खालिद अंजुम, भोजपुर ब्लॉक के लिए एसडीएम मोदीनगर आदित्य प्रजापति और लोनी ब्लॉक के लिए एसडीएम लोनी शुभम शुक्ला को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनकी निगरानी में मतगणना का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
कई बार सैनिटाइज कराए जाएंगे मतगणना पंडाल
एडीएम प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना केंदों को सैनिटाइज कराने के लिए विशेष रूप से निर्देश दिए हैं। मतगणना से पहले सभी पंडालों का सैनिटाईजेशन कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना का कार्य शुरू कराया जाएगा। पहली पाली पूरी होने के बाद अगली पाली की मतगणना से पहले फिर से पंडालों को सैनिटाइज कराया जाएगा। वहीं नगर निगम, नगर पालिकाओं को मतगणना स्थलों पर साफ-सफाई और मोबाइल टॉयलेट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed