फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

लोनी विधायक बोले, ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे एडीएम सिटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
लोनी विधायक बोले, ऑक्सीजन की कालाबाजारी कर रहे एडीएम सिटी
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश और जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर की कमी नहीं है। सरकार ने पूरा इंतजाम किया हुआ है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों की मौत हो रही है। आरोप लगाया कि एडीएम सिटी ऑक्सीजन सिलिंडरों की कालाबाजारी करा रहे हैं, जिससे लोगों की जानें जा रही हैं। उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने एसएसपी को पत्र देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
शनिवार को मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि ऑक्सीजन सिलिंडरों की कहीं पर कोई कमी नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिलों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन जिले में तैनात कुछ अधिकारी सरकार की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं। लोनी को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। वहां लोग बिना ऑक्सीजन के दम तोड़ रहे हैं। एडीएम से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जनता हमारे पास अपना दुख रो रही है, हम उनकी मदद नहीं कर पा रहे हैं। विधायक होने के बाद भी दिल्ली से लेकर अन्य स्थानों पर खुद जाकर सिलिंडर की व्यवस्था करा रहे हैं, लेकिन एडीएम सिटी गैस की कालाबाजारी करा रहे हैं। उन्होंने ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी कराने के कुछ सुबूत होने का भी दावा किया है। कहा कि कुछ ऑडियो और वीडियो भी हैं, जिससे सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

- 400 के सिलिंडर की चार हजार में हो रही कालाबाजारी
विधायक ने कहा कि जिस सिलिंडर की कीमत बाजार में 400 और 800 रुपये थी, कालाबाजारी कर उसके चार हजार रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं। इसमें अधिकारियों का हाथ है। यदि वह इस पर रोकथाम करते तो इस तरह से लोगों की मौत का सौदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले में हुई सैकड़ों मौत के जिम्मेदार एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह हैं। उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। यदि मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह मामले को ऊपर भी उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लोनी में मुश्किल से बनाए कोविड सेंटर
विधायक ने कहा कि लोनी की 18 लाख आबादी है। यहां कोई कोविड सेंटर नहीं था। काफी प्रयास करने के बाद तीन कोविड सेंटर बनाए गए, लेकिन उन्हें पिछले तीन दिन से ऑक्सीजन सिलिंडर ही नहीं दिए गए। जिलाधिकारी के कहने के बाद भी एडीएम सिटी लापरवाही करते रहे। उन्होंने कहा कि लोनी के कई लोगों ने बिना ऑक्सीजन के तड़प कर दम तोड़ दिया।

- दिल्ली हरियाणा को ब्लैक में बेच रहे सिलिंडर
विधायक ने एडीएम सिटी पर आरोप लगाया कि वह आक्सीजन सेंटरों से सेटिंग करके दिल्ली और हरियाणा राज्य को ब्लैक में ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी कर करोड़ों रुपये की कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed