{"_id":"608867f18ebc3e8d384ba560","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd217851529","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण की जांच के लिए लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण की जांच के लिए लंबी लाइन
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए की मदद से पूर्व मेयर की बेटी को मिली ऑक्सीजन
साहिबाबाद। आरडब्ल्यूए की मदद से पूर्व मेयर तेलूराम कांबोज की बेटी सुपर्णा आनंद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी और अस्पताल की तलाश में थी। इन सबके बीच घर पर रहते हुए उनका ऑक्सीजन लेवल 40 हो गया था। आरडब्ल्यूए को जब इसकी सूचना मिली तो आननफानन उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई और जब ऑक्सीजन लेवल 70 हुआ तक उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरडब्ल्यूए पदाधिकारी अंशुमान ने बताया कि तेलूराम कांबोज की पुत्री फ्लैट नंबर-608सी में रहती हैं, वह काफी समय से बीमार चल रही थी लेकिन आरडब्ल्यूए को इसकी जानकारी नहीं थी। उपचार के लिए परिवार लगातार अस्पताल में बेड की तलाश कर रहे थे, बेड न मिलने पर लगातार उनकी हालत खराब होती चली गई और मंगलवार को ऑक्सीजन लेव 40 पहुंच गया। आरडब्ल्यूए को जब इसकी जानकारी दी गई तो आरडब्ल्यूए अध्यक्ष वृंदा चावड़े की टीम ने उन्हें ऑक्सीजन दिया, हालांकि इस दौरान एओए का ऑक्सीजन सिलेंडर भी खत्म हो गया तब तक उनका ऑक्सीजन स्तर 70 तक पहुंच चुका था। शिप्रा सनसिटी निवासी व वार्ड 100 के पार्षद संजय सिंह ने बताया कि बेड की तलाश में यह लोग कई दिनों से अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे, जिस बीच सुपर्णा की तबियत ज्यादा बिगड़ गई। मंगलवार को एओए की मदद से यशोदा अस्पताल के इमरजेंसी में भेजा गया। इस काम में एओए के सदस्य वृंदा, अंशुमान, परविंदर, अलोक, सुशील आदि का विशेष सहयोग रहा।