{"_id":"608320868ebc3ed1e96434e3","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd217652270","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिनों में मिले संक्रमितों के मुकाबले 25 फीसदी लोग हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिनों में मिले संक्रमितों के मुकाबले 25 फीसदी लोग हुए स्वस्थ
विज्ञापन
पांच दिनों में 800 मरीजों ने दी कोरोना को मात
गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है, प्रतिदिन औसतन आठ सौ मरीज मिल रहे हैं। राहत की बात ये है कि कोरोना संक्रमण को मात देने वालों की संख्या भी अच्छी है। पिछले पांच दिनों में आठ सौ से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।
जिले में बृहस्पतिवार तक 33408 मरीज कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें से 28460 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। कुल संक्रमितों की बात की जाए तो संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या भी अन्य जिलों के मुकाबले गाजियाबाद में अच्छी रही है। कोरोना की शुरूआत से संक्रमण की चपेट में आए लोगों में से करीब 85 फीसदी ने कोरोना को मात दी है।
----
बुजुर्गों ने भी दी कोरोना को मात
कोरोना को मात देने वालों में अकेले युवा ही नहीं बुजुर्ग लोग भी शामिल हैं। पिछले साल दौलतपुरा निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी थी। अस्पताल से घर वापस लौटने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नियमित योग, दवाओं का सेवन और कोविड अस्पतालों में नियमों का पालन करते हुए बुजुर्ग ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
---------
पिछले पांच दिनों में संक्रमित और संक्रमण मुक्त हुए लोग
तारीख संक्रमित संक्रमण मुक्त हुए लोग
22 अप्रैल 1023 168
21 अप्रैल 465 208
20 अप्रैल 633 175
19 अप्रैल 827 145
18 अप्रैल 253 104
लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हम अपने पूरे संसाधनों के साथ लोगों को कोरोना मुक्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों के सहयोग की अधिक आवश्यकता है।
- डॉ. एनके गुप्ता, सीएमओ
--------------