फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

दिल्ली-देहरादून यमुनोत्री हाइवे में सहारनपुर तक काम पकड़ेगा रफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
यमुनोत्री हाईवे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह ने अधिकारियों की ली ? - फोटो : GHAZIABAD City
दिल्ली-देहरादून यमुनोत्री हाईवे में सहारनपुर तक काम पकड़ेगा रफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-देहरादून यमुनोत्री हाइवे-709बी में सहारनपुर तक काम आने वाले दिनों में और रफ्तार पकड़ेगा। बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली में दिल्ली-देहरादून यमुनोत्री हाइवे-709बी में सहारनपुर तक के कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी के साथ लोनी के स्थानीय अधिकारियों को समन्वय के साथ काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

सहारनपुर तक हाइवे का काम शीघ्र पूरा होने पर विकास को रफ्तार मिलेगी। दिल्ली-देहरादून यमुनोत्री हाईवे दिल्ली से बागपत, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरेगा। हाइवे कुल लंबाई 196.89 किलोमीटर है। इसके तहत सहारनपुर शहर के चारों ओर रिंग रोड भी बनाया जाना है। शुरुआत में प्रोजेक्ट की लागत करीब 1700 करोड़ रुपए थी, अब हाइवे के निर्माण की लागत बढ़ने के साथ 3100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हाईवे में दिल्ली से सहारनपुर तक का काम जल्द से जल्द पूरा कराने के प्रयास जारी हैं। बुधवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद वीके सिंह ने हाईवे के निर्माण कार्यों में आ रही रुकावटों को जल्द से जल्द दूर कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed