फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

टिकैत कर रहे बदनाम करने की साजिश : नंदकिशोर गुर्जर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
टिकैत कर रहे बदनाम करने की साजिश : नंदकिशोर गुर्जर
विज्ञापन

गाजियाबाद। लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। विधायक ने नरेश टिकैत के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि राकेश टिकैत कभी साहिबाबाद विधायक का नाम ले रहे हैं, कभी उनका, उनके लगाए गए आरोपों में सत्यता नहीं है। इसके इतर गुर्जर जागृति मिशन ने भी विधायक के समर्थन में पत्रकार वार्ता की।

गुर्जर जागृति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र नागर ने कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। विधायक धरनास्थल के 10 किलोमीटर के आसपास भी नहीं गए। पहले साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा का नाम लिया गया बाद में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का। उन्होंने कहा कि जेल जाने से बचने के लिए किसान नेता झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत किसानों को बांटने का काम न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed