फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

एमएमएच में सीटें बहाली की मांग, राज्यपाल के नाम दिनेश गोयल को सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
एमएमएच डिग्री कॉलेज में एलएलबी की सीटें बहाली की मांग को लेकर एमएलसी दिनेश गोयल को ज्ञापन सौंपते - फोटो : GHAZIABAD City
एमएमएच में सीटें बहाली की मांग, राज्यपाल के नाम दिनेश गोयल को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद। एमएमएच डिग्री कॉलेज में एलएलबी की सीटें बहाली की मांग को लेकर छात्र संगठन आंदोलनरत हैं। रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एमएमएच कॉलेज मामले में एमएलसी दिनेश गोयल को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। एमएलसी दिनेश गोयल ने कार्यकर्ताओं को एमएमएच कॉलेज में सीटें बहाली का आश्वासन देते हुए शासन में मामला उठाने की बात कही है।

परिषद महानगर मंत्री संदीप ठाकुर ने बताया कि एलएलबी की सीटें बहाली को लेकर संगठन की ओर से लगातार आवाज उठाई जा रही है। कॉलेज में जब तक सीटें बहाल नहीं होती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एमएलसी दिनेश गोयल को पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी दी है। इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि राज्यपाल के सामने मजबूती से विषय रखने के साथ विश्वविद्यालय में खुद जाकर बात करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देने की बात कही है। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य काजल त्यागी, अंशु दुबे, अमन कौशिक, साक्षी त्यागी, उदयन प्रभात, दीपक गोस्वामी, सुमित चौहान सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed