फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

शासन में गूंजेगा एमएमएच में एलएलबी की सीटें रद्द करने का मामला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
एमएमएच में एलएलबी की सीटें रद्द करने के मामले की प्राचार्य डॉ. एमके जैन से जानकारी लेते साहिबाबाद - फोटो : GHAZIABAD City
शासन में गूंजेगा एमएमएच में एलएलबी की सीटें रद्द करने का मामला
विज्ञापन

गाजियाबाद। एमएमएच डिग्री कॉलेज में एलएलबी की 220 सीटों पर हुए दाखिले को रद्द करने का मामला अब शासन के गलियारे में गूंजेगा। एलएलबी सीटें रद्द करने के मामले को लेकर छात्र संगठनों के जारी आंदोलन के बीच साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने बृहस्पतिवार को कॉलेज के प्राचार्य डा. एमके जैन से मुलाकात की। सीटें रद्द करने के मामले की पूरी जानकारी लेने के साथ उन्होंने कॉलेज प्रशासन से लिखित में पक्ष मांगा है। एमएमएच कॉलेज में एलएलबी की सीटें बहाली को लेकर उनकी ओर से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र लिखने के साथ मुलाकात कर समस्या का समाधान कराने की बात कही गई है।
विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि महानगर में सरकारी फीस पर एलएलबी करने का एकमात्र जरिया एमएमएच कॉलेज है। इसलिए जरूरतमंद के साथ गरीब छात्रों को हर साल विवि की प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार रहता है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्णय का हवाला देकर विवि ने एलएलबी के प्रवेश रद्द किए हैं। मामले में कॉलेज प्रशासन से पूरी जानकारी हासिल हुई है। अब कॉलेज प्रशासन की ओर से आए पत्र को लेकर मामले को सबसे पहले राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा। कॉलेज में एलएलबी के दाखिले बहाली के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी, चीफ प्रॉक्टर डा. संजय सिंह, डा. राजकुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
आंदोलन में समर्थन के लिए छात्रसभा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
समाजवादी छात्रसभा की ओर से बृहस्पतिवार को एलएलबी के दाखिले बहाली को एमएमएच कॉलेज में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कॉलेज के विभिन्न संकाय में जाकर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमन नागर ने आंदोलन में सहभागिता की छात्र-छात्राओं से अपील की। छात्रों ने भी आंदोलन को अपना समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर प्रदीप कुमार, फिरोज खान, आशीष शर्मा, रमन गुर्जर, बिट्टू गुर्जर सहित आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एनएसयूआई ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
एलएलबी के दाखिले बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई की ओर से बृहस्पतिवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष सन्नी पांचाल और सचिव शेखर कुमार ने कहा कि विवि ने गलत तरीके से एलएलबी के प्रवेश रद्द किए हैं। जब तक समस्या का समाधान नहीं होता है तब तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रिजवान अली तंवर, नाजिम चौधरी, लुकमान चौधरी, आकाश कनोनिया, सलमान चौधरी, मोहम्मद अली, पीयूष कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed