फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

सिलिंडर को बम जैसा प्लांट कर दहशत फैलाने की साजिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
सिलिंडर को बम जैसा प्लांट कर दहशत फैलाने की साजिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम थानाक्षेत्र में दिल्ली-मेरठ रोड स्थित एक खाली प्लॉट में बृहस्पतिवार सुबह घड़ी जैसी वस्तु लगा एक सिलिंडर मिलने से टाइम बम की सनसनी फैल गई। सुबह गश्त पर निकले दो पुलिसकर्मियों ने देखा तो आलाधिकारियों को सूचना दी। आननफानन मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने बम निरोधक दस्ता बुलवाकर उसे निष्क्रिय कराया गया। सिलिंडर पर एक पर्ची भी चिपकी हुई थी, जिस पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को फांसी देने समेत तीन मांग लिखी हुई थीं। पुलिस ने सिलिंडर को टाइम बम मानने से इनकार किया है और इसे शहर का माहौल खराब करने की हरकत बताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक एसआई प्रवीन कुमार, सिपाही दीपक कुमार और विवेक कुमार के साथ 20 जनवरी को सुबह वर्धमानपुरम चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े 7 बजे जब दिल्ली-मेरठ हाइवे किनारे बने हम-तुम होटल के पास पहुंचे तो उन्हें खाली पड़े प्लॉट में लाल रंग का 5 किलो का सिलिंडर दिखाई दिया। सिलिंडर के ऊपर चारों ओर काला कागज लिपटा मिला। साथ ही लाल कागज में घड़ी नुमा टाइमर भी लगा था। पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना आला अफसरों को दी। इसके बाद सीओ सेकंड अवनीश कुमार और मधुबन-बापूधाम एसएचओ अमित कुमार खारी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सील किया एरिया, बम निरोधक दस्ता बुलवाया
एहतियात बरतते हुए पुलिस ने स्थान को सील कर दिया और बम निरोधक दस्ता बुलवाया गया। दस्ते ने उसे निष्क्रिय किया। पुलिस ने मौके से 5 किलो का लाल सिलिंडर, रेगुलेटर का टुकड़ा, टूटी घड़ी और लाल व काले कागज के टुकड़े बरामद किए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है जो इसे प्लॉट में रखकर आया। बता दें कि करीब 15 दिन पूर्व एनआईए ने दिल्ली से दो आतंकियों को पकड़कर गणतंत्र दिवस पर दिल्ली को दहलाने की साजिश का पर्दाफाश किया था। बेशक सिलिंडर बम मिलने की बाबत स्थानीय पुलिस ज्यादा कुछ कहने को तैयार नहीं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि इस संबंध में पुलिस ने खुफिया विभाग को भी सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी लिखी मिलीं तीन मांगें
सिलिंडर के पास से पुलिस ने एक पर्चा भी बरामद किया है। जिसमें अंग्रेजी में तीन मांगे लिखी हैं। पर्चे में लिखा गया है कि असदुद्दीन ओवैसी को फांसी दो। सात लोगों का जुर्माना सात करोड़। आखिर में लिखा है कि अगर जुर्माना देना है तो सिग्नल देना कि बम वाला पकड़ा गया। लेटर में साफ हिदायत दी गई है कि यह पर्चा किसी भी सूरत में न्यूज में न आ जाए। पुलिस का मानना है कि परिचय के जरिए लोगों में घृणा और शत्रुता फैलाने की कोशिश की गई है।

सिलिंडर बम मिलने की सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया था। दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि वह बम नहीं था। किसी के द्वारा साजिश के तहत ऐसा किया गया है केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। -निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed