{"_id":"60734cc48ebc3ecad707a50a","slug":"ghaziabad-get-89k-vaccines-ghaziabad-news-gbd2170047138","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका उत्सव शुरू, वैक्सीन की किल्लत खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका उत्सव शुरू, वैक्सीन की किल्लत खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीका उत्सव शुरू, वैक्सीन की किल्लत खत्म
गाजियाबाद। टीका उत्सव की शुरुआत होने के साथ ही जिले में वैक्सीन की किल्लत भी खत्म हो गई है। रविवार को 84 हजार 960 डोज मिलने के बाद 89 केंद्रों पर 8112 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। हालांकि ये शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य का 45 फीसदी ही रहा। शासन ने रविवार का लक्ष्य 18 हजार तय किया था। टीकाकरण के लिए केंद्रों पर भीड़ के चलते लोगों को तीन से चार घंटे इंतजार भी करना पड़ा। करीब दस दिन बाद वैक्सीन की उपलब्धता पर लोगों ने खुशी भी जाहिर की। अधिकारियों का कहना है कि दो दिन में शासन से जिले को और डोज मिल जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग को रविवार को कोविशील्ड की 81820 और कोवैक्सीन की 3140 डोज मिली। सुबह नौ बजे तक सभी केंद्रों पर इन्हें पहुंचाया गया। उत्सव के तहत जिले में 68 सरकारी और 21 निजी केंद्रों पर सुबह दस बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। निजी अस्पतालों को अभी 20 हजार डोज दी गई है, जबकि सरकारी केंद्रों को 50 हजार डोज दी गई हैं। जिला एमएमजी अस्पताल स्थित मुख्य वैक्सीन स्टोर में दस हजार डोज रखी गई हैं। चार दिवसीय टीका उत्सव में 88 हजार लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को सरकारी केंद्रों पर 7321 और निजी केंद्रों पर 791 लोगों का टीकाकरण किया गया। 8068 लोगों ने पहली डोज ली, जबकि 44 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों में 45 से अधिक आयु वाले 6131 और 60 वर्ष से अधिक आयु के 1937 लोग शामिल रहे।
-----
सोमवार को 35 हजार टीकाकरण का लक्ष्य
सोमवार को 76848 वैक्सीन के साथ टीकाकरण शुरू होगा। शासन ने सोमवार को 35 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि उत्सव के दौरान वैक्सीन की दिक्कत नहीं रहेगी। शासन से दो दिन में वैक्सीन की और डोज भेजी जाएंगी। सोमवार और मंगलवार को 35-35 हजार टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। दोनों दिन 42-42 हजार डोज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
----
कुछ केंद्रों पर क्षमता से अधिक रखा गया लक्ष्य :
संयुक्त अस्पताल में रविवार को 700 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, जबकि यहां क्षमता 300 लोगों के टीकाकरण की है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों में 100 लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था है। जिले के तीन अन्य केंद्रों पर भी 700 लोगों के टीकाकरण प्रतिदिन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि कम क्षमता वाले केंद्रों पर संसाधन बढ़ाए जाएंगे। सभी टीकाकरण केंद्रों पर रोजाना 22 हजार लोगों के टीकाकरण की क्षमता है। इसे बढ़ाकर 30 से 35 हजार किया जाएगा।
----
स्वास्थ्य कर्मी :
पहली डोज दूसरी डोज शेष बचे
23746 23609 137
----
फ्रंटलाइन वर्कर्स :
14752 14231 521
----
नागरिक :
44342 20000 24342
-----------
लोगों को करना पड़ा इंतजार :
मैं दो से तीन घंटे से लाइन में लगी हूं लेकिन अभी नंबर नहीं आया है। कई लोगों को आगे करके अंदर भेज दिया जाता है। - महेंद्री देवी
------
पिछले एक घंटे से लाइन में लगी हूं। टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था संयुक्त अस्पताल में नहीं हैं। - लालमती
--------
वैक्सीन के लिए पिछले कई दिन से चक्कर लगा रहा था। अब जाकर वैक्सीन लगी है। वैक्सीन की कमी न हो, इसके लिए पहले ही इंतजाम किए जाएं। - कमल किशोर
-------
मैं गगन एंक्लेव से वैक्सीन लगवाने के लिए आया हूं। वैक्सीन लगवाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा। पंजीकरण पहले ही करा लिया था। - आरएस चौहान
----------
जिला एमएमजी अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने पर थोड़ी देर के लिए टीकाकरण रुका लेकिन दस मिनट बाद वैक्सीन आने पर दोबारा शुरू कर दिया गया। - मनोज त्यागी
-------
मैं मॉडल टाउन से आया हूं। एक घंटे पहले पंजीकरण कराया था लेकिन अभी तक नंबर नहीं आ सका है। अभी आधा घंटा बाद नंबर आएगा। - संजय अग्रवाल