गाजियाबाद: 11 फरवरी से पासपोर्ट आवेदन होंगे दोगुना, 13 जनपदों के आवेदकों को मिलेगी राहत
आरपीओ से संबद्ध कौशांबी पीएसके में आम दिनों में सर्वाधिक 1200 पासपोर्ट आवेदन एक दिन में लिए जाते हैं। बीते करीब एक माह से पासपोर्ट आवेदन आधे किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पीएसके पहुंच रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के मामलों में कमी आने और जनपद स्तर पर लोगों को मिली छूट के बाद अब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद (आरपीओ) से पासपोर्ट आवेदकों को राहत मिलेगी। ओमिक्रॉन को लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र कौशांबी (पीएसके), पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओ पीएसके) और आरपीओ में पासपोर्ट के आवेदन (अप्वॉइंटमेंट) आधे कर दिए गए थे। ऐसे में आरपीओ गाजियाबाद ने 11 फरवरी से पासपोर्ट आवेदन बढ़ाकर दोगुना करने की तैयारी शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
कोरोना की तीसरी लहर के कारण क्षेत्रीय कार्यालय ने कौशांबी पीएसके में पासपोर्ट आवेदन की संख्या 1200 से घटाकर 580 और 11 जनपदों नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, वृंदावन, अछनेरा, हाथरस के पीओ पीएसके में आवेदन 40 से घटाकर 20 कर दिए थे।
यह भी पढ़ें: सीएए-एनसीआरसी जैसे कानून हमें भारत मां से अलग नहीं कर सकते : सलमान खुर्शीद
साथ ही क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में अब तक 200 की जगह केवल 100 आवेदन लिए जा रहे हैं। ऐसे आवेदन की संख्या बढ़ने से गाजियाबाद के साथ दूसरे जनपदों के लाखों आवेदकों को अप्वॉइंटमेंट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
आवेदन आधे, फिर भी कौशांबी पीएसके उमड़ रही भीड़
आरपीओ से संबद्ध कौशांबी पीएसके में आम दिनों में सर्वाधिक 1200 पासपोर्ट आवेदन एक दिन में लिए जाते हैं। बीते करीब एक माह से पासपोर्ट आवेदन आधे किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पीएसके पहुंच रहे हैं। लोगों को आवेदन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा। वर्तमान में पासपोर्ट आवेदक तीन माह तक के अप्वॉइंटमेंट ले सकते हैं। आवेदन की संख्या फिर से बढ़ने पर आवेदकों को राहत मिलने के साथ पासपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
कोविड दिशानिर्देशों का कड़ाई से हो रहा पालन
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के आदेशानुसार सभी पीएसके और पीओ पीएसके पर कोविड दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। केंद्रों पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखने के साथ आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को थर्मल स्केनिंग और सेनिटाइजेशन के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। लोगों की भीड़ एक साथ न उमड़े, इसके लिए अप्वॉइंटमेंट का समय (स्लॉट) आवंटित किया जा रहा है।
मंत्रालय के निर्देशानुसार दी जाएगी छूट
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घट रहे हैं। गाजियाबाद सहित अन्य जनपदों में स्थिति में सुधार आने के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों को छूट दी गई है। ऐसे में मंत्रालय के दिशानिर्देशों के तहत पासपोर्ट आवेदन बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। सभी पीएसके व पीओ पीएसके पर कोरोना संबंधी गाइडलाइन का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।- सुब्रतो हाजरा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी