फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सीएए-एनसीआरसी जैसे कानून हमें भारत मां से अलग नहीं कर सकते : सलमान खुर्शीद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सीएए-एनसीआरसी जैसे कानून हमें भारत मां से अलग नहीं कर सकते : सलमान खुर्शीद
विज्ञापन

साहिबाबाद। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार रात हिंडन विहार में जनसभा को संबोधित कर किसी का नाम लिए बिना धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों पर प्रहार किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि पवित्र गंगा की लहरों में कहीं भी हिंदू-मुस्लिम नहीं लिखा होता। वह हर इंसान के लिए है। मगर आज कई तरह से धर्मनिरपेक्ष सोच को खत्म करने का कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि सीएए-एनसीआरसी जैसे कानून लाकर कहा जाता है कि हम अपने मुल्क भारत मां से अलग हो जाएं। ऐसा कभी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि रामराज्य और निजाम ए मुस्तफा दोनों एक ही बात कहते हैं। दोनों मानवता की सेवा का संदेश देते हैं।

उन्होंने जनसभा में दिवंगत राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के बारे में कहा कि वह हमेशा से राष्ट्र और लोगों के विकास की बातों को रखते थे। उन्होंने अपने क्षेत्र के लिए हमेशा काम करने का प्रयास किया। लेकिन सत्ता पक्ष लोगों को बांटने का काम करता है। पूर्व कानून मंत्री ने लोगों से पूछा कि महिलाओं की सुरक्षा कैसी होती है। थाने-चौकी पर सुनवाई होती है कि नहीं। इस पर लोगों ने कहा कि इलाके में आए दिन चोरी और लूट होती है। अर्थला के लोगों ने पिछले दिनों हुई सराफ प्रदीप की गोली मारकर हत्या करने का मुद्दा भी उठाया। इस पर उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल किया। इसके बाद उन्होंने इलाके के विकास, लोगों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं देने के लिए प्रत्याशी संगीता त्यागी को वोट देने की अपील की। संगीता ने भी लोगों को सभी चुनावी वादे पूरे करने का भरोसा दिया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, नसीन खान, पूजा चड्डा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed