फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad fake passport case accused to be questioned in jail on monday

Ghaziabad: फर्जी पासपोर्ट मामले के आरोपियों से कल जेल में होगी पूछताछ, पुलिस कर्मियों पर भी हुई थी कार्यवाही

Sun, 08 Feb 2026 10:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, गाज़ियाबाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गाज़ियाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sun, 08 Feb 2026 10:30 PM IST
सार

पुलिस ने पोस्टमैन अरूण कुमार, विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा, दो आवेदक अमनदीप सिंह और उनकी मां सातवंत कौर को गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं, भोजपुर थाने के मुंशी दीपक कुमार को आरोपितों से सांठगांठ के आरोप में निलंबित किया था।

विज्ञापन
Ghaziabad fake passport case accused to be questioned in jail on monday
गाजियाबाद में पासपोर्ट घोटाले का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद स्थित भोजपुर थाना क्षेत्र में फर्जी पतों पर जारी हुए 22 पासपोर्ट मामले के जेल में बंद आरोपियों से सोमवार को पुलिस पूछताछ करेगी। अर्जी की सुनवाई के बाद पूछताछ करने के आदेश कोर्ट ने पुलिस को दिये थे। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में भी लगी है।

विज्ञापन


इनके खिलाफ हुआ मुकदमा
अमनप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, रितु शर्मा, मेघना राणा, रामकुमारी, दलजीत सिंह, मोहिंद्र गौर, यशोदा राय, बसंती राय, जीत कौर, शमशेर सिंह, कमलजीत कौर, इंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, रजमीत सिंह, तरनजीत कौर, सिमरजीत कौर, जगमीत कौर, गुरनुर कौर, जसकरण सिंह, जपमैहर कौर, अरूण कुमार पोस्टमैन, विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भोजपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


इनकी हुई थी गिरफ्तारी, पुलिस कर्मियों पर भी हुई कार्यवाही
पुलिस ने पोस्टमैन अरूण कुमार, विवेक गांधी, प्रकाश सुब्बा, दो आवेदक अमनदीप सिंह और उनकी मां सातवंत कौर को गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं, भोजपुर थाने के मुंशी दीपक कुमार को आरोपितों से सांठगांठ के आरोप में निलंबित किया था। भोजपुर थाना अध्यक्ष सचिन कुमार, फरीदनगर चौकी प्रभारी रूस्तम सिंह, चुडियाला चौकी प्रभारी मनोज कुमार समेत भोजपुर थाने में तैनात दारोगा रामकुमार, प्रशांत संसरवाल, महेंद्र सिंह, विकास सैनी, अंकित कुमार और आदित्य गौतम को लाइन हाजिर किया था। दो सिपाहियों मुरादनगर थाने में तैनात सिपाही संदीप और मोदीनगर थाने में तैनात विनीत को भी लाइन हाजिर किया जा चुका है। एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि जिनके पासपोर्ट जारी हुए थे, वह रद्द हो चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर आज जांच अधिकारी जेल में जाकर पूछताछ करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed