{"_id":"61a6e99ee039dd63b461aee7","slug":"ghaziabad-exotica-east-square-society-flat-catches-fire-now-controlled-by-fire-brigade","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: एग्जॉटिका ईस्ट स्क्वायर सोसायटी के एक फ्लैट में लगी तेज आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: एग्जॉटिका ईस्ट स्क्वायर सोसायटी के एक फ्लैट में लगी तेज आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू
Wed, 01 Dec 2021 08:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 01 Dec 2021 08:49 AM IST
सार
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अभी यह भी पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन
गाजियाबाद की एक सोसायटी के फ्लैट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-2 स्थित एग्जॉटिका ईस्ट स्क्वायर सोसायटी के एक फ्लैट में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एग्जॉटिका ईस्ट स्क्वायर सोसायटी के सी-503 फ्लैट में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट में गोविंद चंद्र अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अभी यह भी पता नहीं चला है कि आग कैसे लगी। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी समय से पहुंची और आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन