फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad encounter between police and snatchers

Ghaziabad Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली; हथियारों का जखीरा बरामद

Tue, 19 Nov 2024 01:17 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 01:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चेकिंग के दौरान बचकर भागते समय पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान तीन के पैर में पुलिस की गोली लगी। बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद हुई है।

विज्ञापन
ghaziabad encounter between police and snatchers
गाजियाबाद में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीलामोड़ और साहिबाबाद इलाके में मोबाइल और चेन स्नेचरों के बीच सोमवार रात हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों के गोली लगी है। वहीं पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद की है। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन फुट ओवर ब्रिज के पास चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार पुलिस को देखकर भागे तो पुलिस ने रोकने के लिए पीछा किया।

विज्ञापन


इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी तब उन्हें पकड़ा जा सका। गिरफ्तार हुए मुजफ्फर नगर के बुगाड़ा कलां निवासी आकाश और मेरठ के हसनपुर रजापुर निवासी अनीत के खिलाफ लूट, स्नैचिंग, चोरी व गैंगस्टर एक्ट में दो दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं दूसरी मुठभेड़ टीलामोड़ थानाक्षेत्र में हुई।
विज्ञापन


कोयल एन्कलेव ग्राउंड के सामने बस अड्डे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस से बचकर भागते समय ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में बाइक चालक बदमाश सचिन उर्फ सुक्का के पैर में गोली लगी तो बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत निवासी सचिन उर्फ सुक्का के अलावा ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद निवासी किशोर ठाकुर, अंबेडकर नगर स्थित जेजे कॉलोनी निवासी मनोज उर्फ चावल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि घायल बदमाशों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी लोगों से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed