{"_id":"6091989b8ebc3e4777468393","slug":"ghaziabad-election-news-shahibabad-news-gbd21818760","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की नौकरी छोड़ी, अब प्रधान बनकर करेंगी जनसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की नौकरी छोड़ी, अब प्रधान बनकर करेंगी जनसेवा
विज्ञापन

लोनी। नानू गांव की प्रधान बनी एमए पास पूनम ने शादी के लिए बैंक की नौकरी छोड़ी थी लेकिन उनके मन में जनसेवा की भावना बनी रही। जनता की सेवा के सपने पूरे करने के लिए उन्होंने गांव की सियासत में हाथ आजमाया। उन्होंने प्रधान पद का चुनाव लड़ा। पति ने भी उनकी मदद की, गांव वालों ने भी विश्वास जताया और वह चुनाव जीत गईं।
सिभाली के बढ़के नगला गांव में रहने वाले पूर्व प्रधान राजेवर त्यागी की बेटी पूनम एमए पास हैं। शादी से पहले पूनम की एक बैंक में नौकरी लग गई थी। लेकिन शादी के चलते उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी थी। पंचायत चुनाव की घोषणा हुई तो पूनम अपने पति राहुल से जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। पति राहुल ने भी उनका साथ दिया। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों से बात कर पूनम को प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतार दिया। पूनम के साथ उसके पति, ससुर व परिवार के अन्य सदस्य तैयारी में जुटे हुए थे। रविवार को मतगणना के दौरान वह लोनी से सबसे पहले जीतने वाली प्रधान बनीं। पूनम ने बताया कि वह शुरू से ही जनता की सेवा करना चाहती थी। एमए पास करने के बाद वह घर नहीं बैठना चाहती थी। उन्होंने कहा कि वह गांव के विकास के लिए काम करेंगी। संवाद
------------------
स्कूल में सेवा देते रहेंगे गांव का विकास करेंगे
गनौली गांव के नए प्रधान कुलदीप एमए बीएड पास हैं। वह लोनी जनता इंटर कॉलोनी में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। वह 2008 से स्कूल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल की सेवा लगातार की जा रही है। अब वह प्रधान बनकर गांव के विकास के लिए काम करेंगे। गांव के लोगों ने उन पर विश्वास जताया है। वह गांव के लोगों की विश्वास नहीं टूटने देंगे। कुलदीप मात्र 7 वोटों से प्रधानी का चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन
------------------------
एमबीएम पास अर्चना गांव में जलाएंगी शिक्षा की अलख
महमूदपुर गांव में एमबीएम पास अर्चना प्रधान बनी हैं। शादी के बाद उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की है। एमबीएम पास करने के बाद बच्चे हो गए। इस कारण वह कहीं नौकरी नहीं कर सकीं लेकिन उनकी इच्छा थी कि वह लोगों की सेवा करें। उनके पति कपिल भी एलएलबी हैं। उन्होंने बताया कि वह गांव को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएंगी। गांव को अस्पताल, बारात घर जैसी सुविधा दिलाएंगी।
-----------------------
महिलाओं के लिए काम करेंगी बीए पास विनती
बंथला की नई प्रधान विनती देवी पहली बार प्रधान बनी हैं। वह बीए पास हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा ग्रहण करने के बाद वह जनता की सेवा करना चाहती थीं। इस बार वह प्रधान चुनाव में मैदान में आईं और जीत गईं। उन्होंने बताया कि वह गांव में महिलाओं के लिए विशेष काम करेंगी। महिला सुरक्षा की कमी है गांव में वह पुलिस से बात कर महिलाओं को सुरक्षा दिलाएंगी। संवाद