{"_id":"609197438ebc3ec1ab3770fa","slug":"ghaziabad-election-news-ghaziabad-city-news-gbd218187180","type":"story","status":"publish","title_hn":"460 पदों पर नहीं हुआ चुनाव, निर्विरोध चुने गए बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
460 पदों पर नहीं हुआ चुनाव, निर्विरोध चुने गए बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य
विज्ञापन

गाजियाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 2639 पदों के लिए 3754 प्रत्याशी मैदान में थे। चारों ब्लॉक में 460 प्रत्याशी ऐसे रहे, जिन्हें न तो चुनाव में प्रतिद्वंद्वी की चिंता थी और न ही प्रचार की फिक्र। इस चुनाव में जिले में 460 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। गांव में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों ने आपसी सहमति से एक ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा और जिताकर पंचायत में भेज दिया।
क्षेत्र पंचायत में कुल 22 प्रत्याशी ऐसे रहे जो निर्विरोध जीतकर सदस्य बने हैं। इनमें भोजपुर, लोनी और मुरादनगर ब्लॉक में 6-6 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि 4 सदस्य रजापुर ब्लॉक में निर्विरोध चुनकर क्षेत्र पंचायत में पहुंचे हैं। निर्विरोध चुने जाने वाले ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या सबसे ज्यादा रही है। भोजपुर और मुरादनगर ब्लॉक में 258 और रजापुर व लोनी ब्लॉक में कुल 179 ग्राम पंचायत सदस्य बिना किसी विरोध के चुने गए। यहां मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। इस बार निर्विरोध चुने जाने वाले सदस्यों का आंकड़ा पहले से ज्यादा है।
---------
चुनाव में खर्च भी नहीं करना पड़ा
क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत में 460 सदस्यों का निर्विरोध चुना जाना, आपसी सौहार्द और सामंजस्य का तो प्रतीक है ही प्रत्याशियों की जेब के लिए भी यह फायदेमंद रहा। चुनाव प्रचार में न तो पैसा खर्च करना पड़ा और न ही मतदाताओं का मान-मनौव्वल करना पड़ा।