फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad Elderly couple murder case Son Ravi had killed the parents Police arrested the accused

बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का खुलासा: बेटे रवि ने ही की थी माता-पिता की हत्या, सामने आया चौंकाने वाला सच

Sun, 13 Jun 2021 09:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Jun 2021 09:58 AM IST
सार

आरोपी बेटा सारी संपति कब्जाना चाहता था। छोटे भाई गौरव की दो साल पहले मौत हुई थी। माता-पिता उसके बच्चों को संपत्ति का अहम हिस्सा देना चाहते थे। 

विज्ञापन
ghaziabad Elderly couple murder case Son Ravi had killed the parents Police arrested the accused
दंपती का बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना इलाके के बलराम नगर डी-ब्लॉक में बुजुर्ग दंपती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में बुजुर्ग दंपती के बेटे को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपी सारी संपति कब्जाना चाहता था। छोटे भाई गौरव की दो साल पहले मौत हुई थी। माता-पिता उसके बच्चों को संपत्ति का अहम हिस्सा देना चाहते थे। 

जांच में सामने आया है कि आरोपी रवि 20 साल से अपने पिता सुरेंद्र से बातचीत नहीं करता था। पूछताछ में रवि ने बताया कि उसकी अपने पिता से पटती नहीं थी। वह मां से बोलता था लेकिन पिता से नहीं बोलता था। 
विज्ञापन


मृतक दंपती अपने दूसरे बेटे की बहू को ज्यादा संपत्ति देने की बात कर रहे थे। मां भी सुरेंद्र की बातों में आकर बेटे रवि को डांट देती थी। सुबह 10:00 बजे आरोपी ने दोनों की हत्या की थी। हत्या के बाद वह चला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वह चाहता था कि आसपास के लोग घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दें। घटना के दिन आसपास का कोई भी व्यक्ति घर नहीं पहुंचा। जब कोई घर नहीं पहुंचा तो शाम के समय पीड़ित ने खुद घर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी थी।

आपको बता दें कि लोनी बॉर्डर थाना इलाके के बलराम नगर डी-ब्लॉक में शुक्रवार को घनी आबादी के बीच सुरेंद्र सिंह ढाका (70) और उनकी पत्नी संतोष (63) की हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त पति-पत्नी अकेले थे। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र सिंह को गमछे और संतोष को प्लास्टिक के तार से गला घोंटकर मारा गया।

सुरेंद्र सिंह ढाका ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी संतोष तीन साल पहले एएनएम के पद से रिटायर हुई थीं। दंपती के दो बेटे गौरव व रवि थे। बड़े बेटे गौरव की करीब दो साल पहले मौत हो गई थी। उसकी पत्नी सुमन व बेटा-बेटी और छोटे बेटे रवि की पत्नी रितु व बेटा भी में साथ रहते थे।

गौरव व रवि की पत्नियां सुमन व रितु कुछ दिनों से अपने मायके गई हुई थीं। पुलिस ने मृतक दंपती के बेटे रवि और उसके दोस्तों से पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed