{"_id":"6142e59a8ebc3ef147306da0","slug":"ghaziabad-double-murder-in-loni-father-son-killed-by-criminals-in-home-family-was-in-marriage-police-probing-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में डबल मर्डर: परिवार गया था शादी में, घर में सो रहे थे पिता-पुत्र, गला रेतकर दोनों को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में डबल मर्डर: परिवार गया था शादी में, घर में सो रहे थे पिता-पुत्र, गला रेतकर दोनों को उतारा मौत के घाट
Thu, 16 Sep 2021 12:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद (लोनी)
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद (लोनी)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:26 PM IST
सार
घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक नेईमूउल के भतीजे को हुई, उसी ने परिजनों और पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
लोनी में पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के लोनी स्थित कासिम विहार कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पिता-पुत्र के दोहरे हत्याकांड की घटना प्रकाश में आई। पिता-पुत्र की गला रेतकर हत्या की गई है। इस खबर से जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूल रूप से संभल का निवासी था मृतक
मृतकों की पहचान नईमुल (34) और उवैस के रूप में हुई है। मूल रूप से संभल गांव थाना धनारी के रहने वाले नईमुल हसन करीब सात साल से लोनी के कासिम विहार कॉलोनी में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी साइमा दो बेटियां खुशी (10), इलमा (5) दो बेटे फरहान (2) और मृतक उवैस हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खुलासा: खाने में मिलाई नशे की गोली, सोते ही चलाई गोली, टूटी त्रिलोचन सिंह वजीर की सांस
विज्ञापन
शादी के लिए बिहार गया था परिवार
मृतक रामपाल कॉलोनी में लकड़ी के पुराने फर्नीचर का काम करता था। जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व मृतक की पत्नी अपने तीन बच्चों को लेकर बिहार एक शादी के लिए गई थी। घर पर नईमुल हसन और उवैस थे।
भतीजा हेलमेट देने आया तो हुआ वारदात का खुलासा
देर रात अज्ञात बदमाशों ने दोनों की गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह मृतक का भतीजा अरबाज घर में हेलमेट देने आया तो घर खुला हुआ था। जब उसने अंदर जाकर देखा तो दोनों का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी उसने तत्काल आसपास के लोगों और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।