फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Crime News Miscreants looted 44 lakh rupees from scrap dealer

Ghaziabad: स्क्रैप कारोबारी से बदमाशों ने लूटे 44 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 20 Dec 2022 01:30 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 20 Dec 2022 01:30 PM IST
सार

स्क्रैप कारोबारी से बाइक सवार बदमाश हथियार के बल पर 44 लाख रुपए लूट ले गए। घटना सोमवार देर रात की है।

विज्ञापन
Ghaziabad Crime News Miscreants looted 44 lakh rupees from scrap dealer
नंदग्राम थाना गाजियाबाद - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दिल्ली सीलमपुर से व्यापारियों से तगादा कर रूपये लेकर लौट रहे मुरादनगर निवासी स्क्रैप कारोबारी फरमान से बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर 44 लाख रूपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाशों की बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो मौके से गुजर रहे मोरटी निवासी भूपेश से स्कूटी लूटकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


फरमान अपने दोस्त आसिफ के साथ मुरादनगर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि जानकारी करने पर फरमान ने बताया सोमवार शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली से चले थे। करीब साथ बजे वह राजनगर एक्सटेंशन पहुंचे। जाम की स्थिति को देखते हुए मोरटी कट से भट्टा नंबर पांच की ओर से जाने लगे।
विज्ञापन


कच्चे रास्ते पर पहुंचते से पीछे से आए एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने हथियार से चालक की ओर का शीशा तोड़ दिया और पैसे मांगने लगा। वहीं दूसरा बदमाश दूसरी ओर आया और दरवाजा खोलकर आसिफ के घुटने में तमंचे की बट मारी। गोली मारने की धमकी देकर बदमाश पैसों से भरा बैग लूटकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी नगर जोन निपुण अग्रवाल ने बताया कि मामले में चार टीम का गठन कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed