{"_id":"637cac9aecf374750c33a477","slug":"ghaziabad-crime-news-dead-body-of-11-year-old-girl-kidnapped-from-nandgram-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: नंदग्राम से अगवा हुई 11 साल की बच्ची का मिला शव, परिजनों से मांगी थी 30 लाख की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: नंदग्राम से अगवा हुई 11 साल की बच्ची का मिला शव, परिजनों से मांगी थी 30 लाख की फिरौती
Tue, 22 Nov 2022 04:39 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 22 Nov 2022 04:39 PM IST
सार
नंदग्राम क्षेत्र के नई बस्ती की रहने वाली 11 वर्षीय खुशी का अपहरण कर आरोपियों ने उसके पिता सोनू को कॉल कर 30 लाख की फिरौती मांगी थी। बच्ची का शव बुलंदशहर से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
नंदग्राम थाना गाजियाबाद
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
गाजियाबाद से अगवा हुई 11 साल की बच्ची का शव मिला है। नंदग्राम क्षेत्र से रविवार को अगवा हुई 11 साल की खुशी की हत्या कर अपहरणकर्ताओं ने उसका शव बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला पूठी के जंगलों में फेंक दिया। नंदग्राम थाना पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की निशानदेही पर मंगलवार को शव बरामद किया है। शव का बुलंदशहर में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता सोनू को कॉल कर 30 लाख की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
सोनू अपनी पत्नी के साथ हरियाणा के टोकी मनोली में रहते हैं। उनके पास तीन जेसीबी मशीन हैं, जिसे वह चलवाते हैं। उनकी बेटी खुशी अपनी नानी के घर नंदग्राम के नई बस्ती मोहल्ला में रहती थी। सोनू ने बताया कि रविवार दोपहर पौने दो बजे उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने उनसे पूछा कि खुशी तुम्हारी बेटी है। हां कहने पर कॉलर ने बेटी के अपहरण करने की बात कहते हुए फिरौती मांगी। कॉल खत्म होने के बाद सोनू ने अपने साले सतीश को फोन किया। सतीश ने घर पर देखा तो खुशी वहां नहीं मिली। उस वक्त खुशी की नानी शांति और नाना बिजेंद्र खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। काफी तलाश के बाद खुशी नहीं मिली तो सतीश ने मामले की नंदग्राम थाने में सूचना दी थी।
विज्ञापन
मां ने की थी दूसरी शादी
खुशी के पिता मोन सिंह की 2015 में मौत हो गई थी। पारिवारिक सहमति से खुशी की मां ममता ने देवर सोनू से शादी कर ली थी। ममता के पहले एक बेटी और एक बेटा है। सोनू से शादी के बाद उनका एक ओर बेटा हुआ। तीनों बच्चों में खुशी सबसे बड़ी है। वह तीसरी कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन