फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Crime News Dairy Owner Private Parts Cut Off by Four Men Kinnar Allegedly Involved

UP: डेयरी संचालक का प्राइवेट पार्ट काट ले गए चार युवक, वारदात के बाद 'पारो' को किया फोन; कहा- काम हो गया है

Tue, 04 Mar 2025 02:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Mar 2025 02:47 PM IST
सार

UP Crime News: गाजियाबाद से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक डेयरी संचालक का चार युवक गुप्तांग काटकर ले गए। नशे का पदार्थ सुंघाकर की चारों युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। भांजे ने एक किन्नर और उसके साथियों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Ghaziabad Crime News Dairy Owner Private Parts Cut Off by Four Men Kinnar Allegedly Involved
Ghaziabad Crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 Ghaziabad crime news: गाजियाबाद में घेर में अकेले सो रहे 48 वर्षीय डेयरी संचालक को नशे का पदार्थ सुंघाकर चार युवकों ने चाकू से गुप्तांग काट लिया। आरोप है कि चारों ने पारो नाम के किन्नर को काम होने की सूचना दी और गुप्तांग लेकर चले गए। 
विज्ञापन


होश आने पर गंभीर हालत में व्यक्ति को मेरठ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के भांजे ने पारो नाम की किन्नर को नामजद और  तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


वेव सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार बदमाश एक डेयरी संचालक का गुप्तांग काटकर ले गए। घटना 28 फरवरी की रात की है। पीड़ित के भांजे ने वेव सिटी थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके मामा (48) घटना वाली रात घेर में अकेले सो रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे आए चार युवकों ने उनको नशे का पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और गुप्तांग काटकर अपने साथ ले गए। भांजे के मुताबिक गुप्तांग काटने के बाद मामा को होश में लाने के लिए गर्म पानी भी डाला गया। 

होश आने पर मामा ने बताया कि उनके सामने ही किसी पारो गुरू को फोन कर काम पूरा होने की जानकारी दी गई। घायल को पहले मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में मेरठ-गढ़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

पीड़ित भांजे का आरोप है कि वेव सिटी पुलिस ने तीन दिन से उनकी शिकायत दर्ज नहीं की। सोमवार को वह पुलिस आयुक्त से मिले। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वेव सिटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एचआईवी पॉजीटिव होने की आशंका 
एसीपी वेव सिटी उपासना पांडेय ने बताया कि मेरठ के चिकित्सकों का कहना है कि घायल एचआईवी पॉजीटिव है। हालांकि अभी इसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि पारो क्षेत्र की किन्नर गुरु है। घायल भी पारो के सानिध्य में किन्नरों के साथ ढोलक बजाने और बधाई मांगने का काम करते हैं। 

 

घायल किन्नर गुरु बनने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना का अनावरण जल्द ही किया जाएगा। फिलहाल घायल की हालत में सुधार है और उनके भांजे की तहरीर पर बीएनएस 103 जानलेवा हमला, धारदार हथियार से नुकसान पहुंचाना 326, घर में घुसकर हमला करना 333, साजिश रचना 61 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed