{"_id":"609d3dec8ebc3edca73d161c","slug":"ghaziabad-coronavirus-update-13-may-2021-374-new-cases-in-last-24-hours-16-deaths-684-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में कोरोना : 374 नए मामले आए सामने, 16 संक्रमितों की मौत, 684 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में कोरोना : 374 नए मामले आए सामने, 16 संक्रमितों की मौत, 684 हुए ठीक
Thu, 13 May 2021 08:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 13 May 2021 08:25 PM IST
सार
इलाज के बाद 684 लोग संक्रमण मुक्त हुए। अब तक जिले में 50,200 मरीज संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 44884 संक्रमण से निजात पा चुके हैं। अब तक 358 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच सैंपल लेते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण की चपेट में आए 16 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में 374 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
इलाज के बाद 684 लोग संक्रमण मुक्त हुए। अब तक जिले में 50,200 मरीज संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 44884 संक्रमण से निजात पा चुके हैं। अब तक 358 की मौत हो चुकी है। अभी जिले में 4958 मरीजों का होम आइसोलेशन एवं अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
24 घंटे में नए मामले -374
24 घंटे में डिस्चार्ज हुए-684
24 घंटे में हुई मौत- 16
कुल संक्रमित- 50,200
डिस्चार्ज हुए - 44,884
सक्रिय मामले-4,958
कोरोना से अब तक मौत - 358
वहीं गाजियाबाद में बुधवार को 24 घंटे में 743 नए मरीज सामने आए थे और पांच मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में एक दिन में औसतन 650 मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को सात पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गए। अभी तक 349 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 14 गर्भवती महिलाएं और 24 बुजुर्ग भी संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन