फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad,corona

अस्पतालों में भर्ती संक्रमित 140, स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में सिर्फ 35

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad,corona
संयुक्त जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगो की लगी लंबी कतार। संवाद
अस्पतालों में भर्ती संक्रमित 140, स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में सिर्फ 35
विज्ञापन

गाजियाबाद। अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्त्रस्मित मरीजों की संख्या 140 तक पहुंच गई है जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में सिर्फ 35 ही हैं। अस्पातलों में जानकारी करने पर पता चला कि स्वास्थ्य विभाग सिर्फ उन मरीजों का रिकॉर्ड रख रहा है जो न केवल गाजियाबाद के ही निवासी हैं बल्कि उनकी जांच भी यही हुई हैं। जिन मरीजों के आधार कार्ड पर नोएडा और दिल्ली के पते हैं, उन्हें भी रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में कोविड अस्पतालों में खाली और भरे हुए बेड की सही स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। ये मरीज यहां भर्ती हैं, इसलिए दिल्ली और नोएडा के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। अस्पताल इनकी जानकारी वहां नहीं भेज रहे।
अमर उजाला टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि भर्ती मरीजों में संतोष कोविड अस्पताल में 20 और अन्य मरीज 16 निजी अस्पतालों में हैं। बृहस्पतिवार को मिले 1680 संक्त्रस्मितों में आठ मरीजों को भर्ती किया गया। भर्ती मरीजों की ज्यादा संख्या पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि निजी अस्पतालों में अन्य मरीज दूसरे शहर और प्रदेशों के हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज ट्रांसहिंडन क्षेत्र के दो अस्पतालों में भर्ती हैं। ईएसआईसी राजेंद्र नगर में भी दो मरीज बाहर के हैं।
विज्ञापन

इन अस्पतालों में भर्ती हैं मरीज
संतोष अस्पताल - 22
यशोदा अस्पताल कौशांबी - 29
यशोदा अस्पताल नेहरू नगर - 16
मैक्स अस्पताल वैशाली - 21
चंद्र लक्ष्मी अस्पताल - 14
गणेश अस्पताल -09
लीक्त्रस्ेस्ट वसुंधरा - 06
पारस वैशाली - 06
नरेंद्र मोहन -03
लाइफ हास्पिटल - 03
एमिकेयर - 02
अवंतिका - 02
नागर, नंदग्राम हास्पिटल, श्रेया, सुशीला में 1-1 मरीज भर्ती हैं।
दलील - केवल जिले के मरीजों की गिनती करते हैं
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि हम गिनती सिर्फ जिले के मरीजों की करते हैं। यह 35 है। अब अस्पतालों से अन्य जिलें और राज्यों के मरीजों की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल अपडेट होती है हर मरीज की आई
जिन मरीजों की जांच जिले में होती है, उनकी पोर्टल पर एक आईडी बनाई जाती है। उसी से उनकी पूरी जानकारी ली जा सकती है। जिले में गौतमबुद्धनगर, दिल्ली, हापुड़ और मेरठ के भी मरीजों का इलाज चल रहा है, उनकी जानकारी संबंधित जिले में अपडेट होगी।
डॉ. भवतोष शंखधार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed