फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Bar Association Election Result in Hindi

Ghaziabad: गाजियाबाद बार एसोएिसशन के दीपक शर्मा अध्यक्ष बने, सचिव पद फंसा पेंच, धरने पर बैठे हरेंद्र गौतम

Sat, 20 Jul 2024 01:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 Jul 2024 01:49 PM IST
सार

गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सात पदों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। देर रात चुनाव का रिजल्ट घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर दीपक शर्मा ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
Ghaziabad Bar Association Election Result in Hindi
Ghaziabad Bar Association Elections - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक शर्मा ने 811 वोट से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1679 मत मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी योगेंद्र कौशिक को 811 वोट मिले थे। शुक्रवार शाम से शुरू हुई मतगणना सुबह 3:30 बजे तक चली। सचिव पद पर विजयी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई। इस पर शनिवार की सुबह बार सभागार में हरेंद्र और अमित नेहरा के समर्थकों ने खूब हंगामा किया। 

विज्ञापन


सचिव पद प्रत्याशी हरेंद्र गौतम ने आरोप लगाया कि उनके समर्थकों की पिटाई की गई एक अधिवक्ता घायल होने से अस्पताल में भर्ती हैं। हरेंद्र गौतम बार सभागार के बाहर समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए, वहीं दूसरी तरफ अमित नेहरा ने भी बार सभागार के अंदर धरना दिया। एल्डर कमेटी की तरफ से किसी ने कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


हरेंद्र गौतम को मिले 892 मत
चुनाव समिति के सदस्य एवं पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव ने प्रत्याशियों को मिले मतों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सचिव पद प्रत्याशी हरेंद्र गौतम को 892 मत, जबकि अमित नेहरा को 891 मत, वरुण त्यागी को 754 वोट मिले। 18 मत निरस्त कर दिए गए। नाहर सिंह के अनुसार सचिव पद पर कुल 2,555 वोट की गिनती हुई, जबकि कुल 2,553 वोट पड़े थे। ऐसे में वोटों का अंतर है। चुनाव समिति बैठक कर इसका समाधान निकाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव समिति ने हरेंद्र को नहीं किया विजयी घोषित
चुनाव समिति के सदस्य ने हरेंद्र को सबसे अधिक मत पाने वाला प्रत्याशी बताया, लेकिन विजेता घोषित नहीं किया। हरेंद्र गौतम का आरोप है कि चुनाव में गड़बड़ी की गई है और छह बार मतगणना के बाद भी उनको सर्वाधिक मत प्राप्त होने पर विजयी घोषित नहीं किया गया। हरेंद्र का कहना है कि वह पुलिस को डीवीआर अपने कब्जे में लेने और मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत देंगे।

गाजियाबाद बार एसोसिएशन के चुनाव में 2746 में से 2553 मतदाताओं ने शुक्रवार को मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक हुआ। साढ़े 10 बजे के बाद मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई जो शाम चार बजे तक लगी रही।

बार सभागार में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक वोट देने की अपील करते रहे। शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने के बाद सात बजे मतगणना शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही। अध्यक्ष व सचिव समेत सात पदों पर चुनाव कराया गया जबकि वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के पांच-पांच सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो चुका है।

चुनाव संयोजक स्नेह त्यागी ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर रविंद्र शर्मा, मुकेश कुमार सिद्धार्थ, राजीव कुमार गुर्जर, संगीता, अनिल कुमार व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अंकित मित्तल, दीपांशु, देवेंद्र कुमार, कुलदीप चौधरी, संदीप सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

अध्यक्ष पद- दीपक शर्मा जीते
दीपक शर्मा 1679 विजेता 
योगेन्द्र कौशिक 811
बीसी बंसल 42
सूरजपाल 117

सचिव पद
हरेंद्र गौतम- 892
अमित नेहरा- 891
वरुण त्यागी- 754
अभी सचिव को विजेता घोषित नहीं किया है, हरेंद्र धरने पर बैठे हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद- शबनम खान जीतीं
आदेश कुमार गर्ग- 303
डॉ. शबनम खान- 767
पंकज श्रीवास्तव- 160
अशोक कुमार त्यागी- 644
विनोद कुमार शर्मा- 248
संजीव कुमार उपाध्याय- 189
अजय कुमार हजेला- 245

कनिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल त्यागी 
आदेश कुमार 227
कपिल त्यागी  990
मोनू कुमार सेठी 421
अमित अधाना 653

सह-सचिव प्रशासन- सोनिका सिंह जीतीं
सुनील कुमार- 975
सोनिका सिंह- 1211
अतुल अग्रवाल- 372

सह-सचिव पुस्तकालय पद- कमल किशोर जीते
कमल किशोर- 1529
राजेंद्र कुमार गौतम- 924

कोषाध्यक्ष पद- सचिन गुप्ता जीते
सचिन गुप्ता- 867
खुशनुमा परवीन- 509
संजीव कुमार- 124
जोगेंद्र कुमार शर्मा- 299
संजय कुमार कश्यप- 290
सचिन कुमार- 444

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed