{"_id":"64192da2f0ab64f1470f4803","slug":"ghaziabad-apartment-electricity-panel-catches-fire-but-big-accident-prevented-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: अपार्टमेंट के बिजली मीटर पैनल में लगी आग, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: अपार्टमेंट के बिजली मीटर पैनल में लगी आग, हादसा टला
Tue, 21 Mar 2023 09:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Mar 2023 09:38 AM IST
सार
टीम ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया। आग लगने से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
इंदिरापुरम के एक अपार्टमेंट के इलेक्ट्रिक पैनल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित इंदिरापुरम के शक्तिखण्ड तीन स्थित प्लॉट नंबर 366 मैत्री अपार्टमेंट के बिजली मीटर पैनल में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग लगने और एकाएक धुंआ उठने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
लोगों ने अग्निशमन को सूचना देते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। वैशाली स्टेशन अग्निशमन अधिकारी कुंवर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे के आसपास अपार्टमेंट के बिजली मीटर पैनल में आग लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
स्टेशन से एक गाड़ी लेकर टीम रवाना हुई। टीम ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया। आग लगने से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन