{"_id":"69ee148623acca88610dc4e2","slug":"ghaziabad-ambulance-108-team-made-safe-delivery-on-way-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद एंबुलेंस में प्रसव: 108 टीम ने रास्ते में कराई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित; लोगों ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद एंबुलेंस में प्रसव: 108 टीम ने रास्ते में कराई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित; लोगों ने की सराहना
Sun, 26 Apr 2026 07:05 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:05 PM IST
सार
गाजियाबाद के शाहपुर गांव में प्रसव पीड़ा के बीच 108 एंबुलेंस में ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। रास्ते में दर्द बढ़ने पर ईएमटी और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए प्रसव कराया।
विज्ञापन
गाजियाबाद एंबुलेंस में प्रसव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गाजियाबाद में 108 एंबुलेंस एक बार फिर जीवनदायिनी साबित हुई है। मुरादनगर क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। यह घटना शनिवार रात लगभग 10 बजे हुई।
विज्ञापन
शाहपुर गांव निवासी विपिन कुमार की पत्नी रूपवती को प्रसव पीड़ा हुई। विपिन ने तुरंत 108 एंबुलेंस पर कॉल किया। सूचना मिलते ही ईएमटी सुधीर और एंबुलेंस चालक नईम मौके पर पहुंचे। उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए रूपवती को एंबुलेंस में शिफ्ट किया। एंबुलेंस तुरंत मुरादनगर अस्पताल के लिए रवाना हो गई। रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण एंबुलेंस को रोकना पड़ा। ईएमटी सुधीर और चालक नईम ने सुरक्षित प्रसव कराया।
विज्ञापन
प्रसव के बाद ईआरसीपी डॉक्टर अमित की सलाह पर जच्चा के वाइटल की जांच हुई। नवजात शिशु का सक्शन कर उसे सुरक्षित किया गया। इसके बाद जच्चा और नवजात को सीएचसी मुरादनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस कर्मचारियों की सेवा की सराहना की।
विज्ञापन
