फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad-Aligarh Holi Special putting brakes on EMU

गाजियाबाद-अलीगढ़ होली स्पेशल ईएमयू पर लगा ब्रेक

Tue, 29 Mar 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 29 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad-Aligarh Holi Special putting brakes on EMU
इएमयू - फोटो : अमर उजाला

होली पर गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच चलाई गई स्पेशल ईएमयू पर सोमवार को ब्रेक लग गया। 8 दिन के लिए चलाई गई इस ईएमयू ने सोमवार को अंतिम फेरा लगाया। सप्ताह के पहले दिन इस ट्रेन समेत अन्य ट्रेनों में भी जबरदस्त भीड़ रही। होली की छुट्टियां खत्म हुई तो सोमवार को लोग काम पर लौट आए।

विज्ञापन


होली स्पेशल ईएमयू सोमवार सुबह 10:35 बजे गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए रवाना हुई। मारीपत, दादरी, दनकौर, चोला, खुर्जा समेत बीच के सभी स्टेशनों पर रुकती हुई यह स्पेशल ट्रेन 12:55 बजे अलीगढ़ पहुंची और यहां से 1:05 बजे वापस रवाना हुई।
विज्ञापन


करीब साढ़े तीन बजे इस ट्रेन ने गाजियाबाद पहुंचकर अपना सफर पूरा कर लिया। इस रूट पर होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 21 मार्च से इसका संचालन शुरू किया था। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में सोमवार को जबरदस्त भीड़ रही। छुट्टियां मनाकर लौटने वालों की तादाद ज्यादा होने की वजह से ट्रेनों में मारामारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed