फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad air quality deteriorates after 24 hours with AQI crossing 300

गाजियाबाद का घुटने लगा है दम: 24 घंटे में फिर हवा हुई जहरीली, चार इलाकों का हाल बुरा; नियमों की उड़ी धज्जियां

Sat, 01 Nov 2025 10:54 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 10:54 PM IST
सार

Ghaziabad Pollution: दिल्ली के अलावा अब गाजियाबाद की हवा भी जहरीली हो चुकी है। गाजियाबाद में एक्यूआई 121 अंक बढ़कर 337 तक पहुंच गया है। कौशांबी डिपो पर पानी छिड़काव से धूल कम हुई तो वहीं लोग ग्रेप के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Ghaziabad air quality deteriorates after 24 hours with AQI crossing 300
गाजियाबाद की हवा हुई जहरीली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हवा की रफ्तार से शुक्रवार को जहां वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। वहीं हवा के थमते ही चौबीस घंटे के अंतराल में एक्यूआई में 121 अंक की बढ़ोतरी के साथ शहर की हवा फिर से जहरीली हो गई। शनिवार को जनपद का एक्यूआई 298 दर्ज किया गया। वसुंधरा और लोनी की हवा अत्यधिक खराब रही। दोनों स्टेशनों का एक्यूआई 337 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हवा के भरोसे वायु गुणवत्ता सुधार के इंतजार में बैठे अधिकारी खुलेआम सड़कों पर ग्रैप के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियों से अनजान हैं। शुक्रवार को वसुंधरा सेक्टर-11 में नगर निगम द्वारा ही तारकोल जलाकर सड़क निर्माण कराया जा रहा था। इसकी शिकायत लोगों ने सोशल मीडिया पर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों स्टेशनों का हाल
इंदिरापुरम 252
लोनी 337
संजयनगर 268
वसुंधरा 337

विज्ञापन

कौशांबी डिपो पर कराया पानी का छिड़काव
डिपो पर बसों के संचालन से उड़ने वाली धूल और मिट्टी के कणों से राहत दिलाने के लिए नगर निगम की ओर से शनिवार को पानी का छिड़काव कराया गया। एआरएम अंशुल भटनागर ने बताया कि डिपो पर धूल की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। इसकी शिकायत नगर निगम से की गई थी। इसके बाद निगम अधिकारियों ने शनिवार को यहां पानी का छिड़काव कराया। इससे यात्रियों को राहत मिली।

ये भी पढ़ें: कठिन रहेंगे अगले तीन दिन: आसमान में छाई रही स्मॉग की चादर, लगातार 19वें दिन खराब हवा में दिल्ली ने ली सांस


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed