फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad 25 December traffic diversion rote plan for CM yogi road show in ghaziabad deputy cm rally in ghaziabad

आज गाजियाबाद में योगी : सीएम के रोड शो और डिप्टी सीएम की सभा के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव, खबर पढ़कर ही निकलें बाहर

Sat, 25 Dec 2021 02:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Dec 2021 02:59 AM IST
सार

पहले चरण में सुबह 7 बजे से मेरठ के मोहिद्दीनपुर से मोदीनगर की तरफ सभी तरह का यातायात प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। वहीं, दोपहर 3 बजे से गाजियाबाद शहर में ट्रैफिक डायवर्ट होगा।

विज्ञापन
Ghaziabad 25 December traffic diversion rote plan for CM yogi road show in ghaziabad deputy cm rally in ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो (जन विश्वास यात्रा) और मुरादनगर में उपमुख्यमंत्री की जनसभा के चलते शनिवार को गाजियाबाद में वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी कर दिया। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन दो चरणों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में सुबह 7 बजे से मेरठ के मोहिद्दीनपुर से मोदीनगर की तरफ सभी तरह का यातायात प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। वहीं, दोपहर 3 बजे से गाजियाबाद शहर में ट्रैफिक डायवर्ट होगा। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है। 

विज्ञापन


सुबह 7 बजे
- मोहीउद्दीनपुर से मोदीनगर में किसी प्रकार का यातायात नहीं आयेगा। वाहन उक्त यातायात मोहीउद्दीनपुर से खरखौदा रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

दोपहर 3 बजे
- लालकुआं से सभी प्रकार के वाहन साजन मोड से घंटाघर की तरफ न आकर साजन मोड से लोहा मंडी से हापुड़ चुंगी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- साजन मोड़ से घंटाघर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबन्धित रहेगा।
- होली चाईल्ड से कालका गढ़ी की ओर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पुराना बस अड्डा से कोई भी वाहन कालका गढ़ी, चौधरी मोड़ की ओर नहीं जा सकेगा।
- हापुड तिराहा से तथा पटेलनगर पुल चढाव से किसी भी प्रकार का वाहन घंटाघर की ओर नहीं जा सकेगा।
- जल निगम टी-पॉइंट से कोई भी वाहन मेरठ तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।
- करहेड़ा कट से मेरठ तिराहा की तरफ कोई भी वाहन नहीं आयेगा। वाहन करहेडा कट से नागद्वार होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

रोड शो आगे बढ़ने पर यह होगा परिवर्तन
- जन विश्वास यात्रा के घूकना मोड़ से पुराने बस अड्डे की तरफ जाने के बाद मोहननगर से आने वाला ट्रैफिक मेरठ तिराहा से मेरठ रोड एएलटी होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
विज्ञापन

- जन विश्वास यात्रा के घंटाघर से हापुड़ तिराहा की ओर जाने के दौरान हापुड़ चुंगी से हापुड़ तिराहा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
- बसंत सिनेमा की तरफ से मालीवाड़ा की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
- पुलिस चौकी गोशाला की तरफ से दूधेश्वरनाथ, हापुड़ तिराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेगा।
- बागपत की तरफ आने वाले सभी वाहन लोनी तिराहा की ओर न जाकर पुस्ता मोड़ से दिल्ली की तरफ से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
- जन विश्वास यात्रा के पुस्ता मोड़ से लोनी तिराहा की ओर जाने के दौरान लोनी तिराहा से भोपुरा की ओर सभी प्रकार का यातायात भोपुरा की ओर नहीं जा सकेगा। वाहनों को लोनी बॉर्डर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यदि जन विश्वास यात्रा रात्रि 10 बजे के बाद भी जारी रहती है तो नो-एन्ट्री के प्रतिबंध यात्रा सम्पन्न तक लागू रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed