फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad, 12 ponds, 38 diggers Order

गाजियाबाद में 12 तालाब, 38 खोदने के आदेश

Sat, 21 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 21 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad, 12 ponds, 38 diggers Order
तालाब - फोटो : अमर उजाला

शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने कागजों में तालाब खोदने की तैयारी कर ली है। गाजियाबाद के विभिन्न ब्लॉक में अब केवल 12 तालाब बचे हैं। लेकिन प्रशासन ने 15 दिनों में 38 तालाब खोदने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


चार दिन में तालाबों का प्रारूप तैयार होने के बाद कवायद तेज हो जाएगी। वहीं गाजियाबाद में तालाबों की संख्या 50 करने की जिला प्रशासन कागजी तैयारी भी कर रहा है।
विज्ञापन

दरअसल गाजियाबाद में तालाबों की स्थिति पर 25 मई को कमिश्नर बैठक कर रहे हैं। बैठक में कमिश्नर ने जिला प्रशासन से तालाबों की रिपोर्ट तलब की है।

जिला प्रशासन आनन-फानन में गाजियाबाद में 10 जून तक 50 तालाब पूरे करने की तैयारी में जुटा हुआ है। सीडीओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि 25 मई से पूर्व प्रति ब्लॉक दस-दस तालाब खोदे जाने का प्रारूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 मई की बैठक में तालाबों की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 10 जून तक हर हाल में 40 तालाब खुदवाए जाएंगे। तालाबों के लिए सभी खंड विकास अधिकारियों को जमीन चिह्नित करने को कहा गया है। पुराने तालाब जिन पर कब्जा हो चुका है उन्हें भी खाली कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ तालाब जिसमें पानी कम है, उनकी भी खुदाई कराई जाएगी।

बता दें कि वर्तमान में गाजियाबाद के तीन ब्लॉक भोजपुर, लोनी और रजापुर में 21 तालाबों की जमीन बची हुई है। इनमें से 12 तालाबों में पानी है अन्य समतल जमीन में तब्दील हो चुके हैं।


इनके अलावा 38 और तालाब किन जमीनों पर खोदे जाएंगी इसका स्पष्ट जवाब प्रशासनिक अधिकारियों के पास नहीं है। कमिश्नर की बैठक में प्रजेंटेशन के लिए फिलहाल कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed