{"_id":"601d94368ebc3e6fff443113","slug":"ghabad-news-ghaziabad-city-news-gbd2132272170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन दौड़ और पैदल मार्च कर यूपी गेट पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन दौड़ और पैदल मार्च कर यूपी गेट पहुंचे किसान
विज्ञापन
मैराथन दौड़ के बाद किसान।
- फोटो : GHAZIABAD City
मैराथन दौड़ और पैदल मार्च कर यूपी गेट पहुंचे किसान
साहिबाबाद। हर जिले से किसान यूपी गेट पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं। शुक्रवार को मैराथन दौड़ लगाते हुए किसान आंदोलनस्थल पहुंचे। कुछ किसानों ने पैदल मार्च निकालकर भी आंदोलन को समर्थन दिया।
कृषि कानूनों की वापसी और एमएसपी पर गारंटी की मांग को लेकर किसान यूपी गेट पर चल रहे धरने पर बैठे हैं। इस वक्त आंदोलन स्थल पर पश्चिमी यूपी और गाजियाबाद के आसपास के गांव के किसानों का आनाजाना लगा हुआ है। रोजाना काफी संख्या में लोग आंदोलन स्थल पर आ रहे है। शुक्रवार को भी हापुड़ के पिलखुवा के खैरपुर खैराबाद गांव से चालीस किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाते हुए युवा किसान पहुंचे। उन्होंने यहां पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया और आंदोलन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं, शिकारपुर से भी दो सौ किसान पैदल मार्च निकालकर यूपी गेट आए। उन्होंने यहां पर पहुंचकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात की। वहीं मुजफ्फरनगर और शामली से भी किसानों का आंदोलन स्थल पर पहुंचना जारी रहा। बुजुर्ग किसानों का जज्बा भी कम नहीं हो रहा है। बुजुर्ग किसान अपने परिवार के साथ आंदोलन में पहुंच रहे हैं। किसान रामअवतार सिंह का कहना है कि यह लड़ाई अभी की नहीं है। यह पुरानी लड़ाई है। एमएसपी को लेकर काफी समय से मांग चल रही है लेकिन सरकार सुनने का नाम नहीं ले रही है।