{"_id":"585947c64f1c1b1f64e39d54","slug":"getting-eight-hours-of-power-cut-then-blown-tv-ro","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे गुल रही बिजली, फिर फुंक गए टीवी-आरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे गुल रही बिजली, फिर फुंक गए टीवी-आरओ
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
विद्युत पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में एलएंडटी की ओर से किए जा रहे इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के चलते लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बीते सोमवार को कोटगांव में हुए इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के चलते लोगों को आठ घंटे कटौती झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
मंगलवार को पंचवटी कालोनी में कार्य के कारण पांच से छह घंटा बिजली गुल रही। कोटगांव में कटौती के बाद आई बिजली में वोल्टेज हाई और लो होने से लोगों के टीवी, आरओ सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
कोटगांव में रहने वाले गोपाल शर्मा ने बताया कि बीते सोमवार को सुबह 10 बजे गई लाइट शाम को 6:30 बजे आई। फिर वोल्टेज बहुत हाई और लो होने से एलईडी टीवी, पानी की मोटर, तीन एलईडी वल्ब फुंक गए।
विज्ञापन
एकाएक पानी की मोटर फुंकने से पूरे कमरे में धुंआ भर गया। कोटगांव निवासी राजा ने बताया कि वोल्टेज काफी हाई आने से चार एलईडी बल्ब और पंखा फुंक गया। एकाएक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से धुआं निकलने लगा।
लोगों की ओर से वोल्टेज हाई और लो होने की शिकायत किए जाने के बाद सप्लाई सुचारु हो सकी। लोगों ने जब समस्या का कारण पूछा तो बिजली अधिकारियों ने अर्थिंग की दिक्कत की बात कही। एसडीओ आरके वर्मा ने बताया कि एलएंडटी की ओर से किए जाने वाले कार्य के चलते कट लिया जा रहा है। वोल्टेज संबंधी समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।