फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Getting eight hours of power cut, then blown, TV-RO

आठ घंटे गुल रही बिजली, फिर फुंक गए टीवी-आरओ

Tue, 20 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Getting eight hours of power cut, then blown, TV-RO
विद्युत पोल - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में एलएंडटी की ओर से किए जा रहे इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के चलते लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बीते सोमवार को कोटगांव में हुए इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के चलते लोगों को आठ घंटे कटौती झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


मंगलवार को पंचवटी कालोनी में कार्य के कारण पांच से छह घंटा बिजली गुल रही। कोटगांव में कटौती के बाद आई बिजली में वोल्टेज हाई और लो होने से लोगों के टीवी, आरओ सहित कई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


कोटगांव में रहने वाले गोपाल शर्मा ने बताया कि बीते सोमवार को सुबह 10 बजे गई लाइट शाम को 6:30 बजे आई। फिर वोल्टेज बहुत हाई और लो होने से एलईडी टीवी, पानी की मोटर, तीन एलईडी वल्ब फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकाएक पानी की मोटर फुंकने से पूरे कमरे में धुंआ भर गया। कोटगांव निवासी राजा ने बताया कि वोल्टेज काफी हाई आने से चार एलईडी बल्ब और पंखा फुंक गया। एकाएक इलेक्ट्रॉनिक  उपकरणों से धुआं निकलने लगा।


लोगों की ओर से वोल्टेज हाई और लो होने की शिकायत किए जाने के बाद सप्लाई सुचारु हो सकी। लोगों ने जब समस्या का कारण पूछा तो बिजली अधिकारियों ने अर्थिंग की दिक्कत की बात कही। एसडीओ आरके वर्मा ने बताया कि एलएंडटी की ओर से किए जाने वाले कार्य के चलते कट लिया जा रहा है। वोल्टेज संबंधी समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed