फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA will provide 45 meter wide road to entrepreneurs in Indraprastha Industrial Area

Ghaziabad News: इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों को 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाकर देगा जीडीए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
GDA will provide 45 meter wide road to entrepreneurs in Indraprastha Industrial Area
गाजियाबाद। टीला मोड़ के पास स्थित इंद्रप्रस्थ योजना में औद्योगिक प्लॉट खरीद चुके उद्यमियों को जल्द ही बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 45 मीटर चौड़ी सड़क मिल जाएगी। सड़क के बीच आ रही दिल्ली जल बोर्ड की जमीन पर अस्थायी निर्माण पर सहमति के लिए बृहस्पतिवार को जीडीए उपाध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने बताया कि जीडीए ने यह जमीन दिल्ली जल बोर्ड को लीज पर दी हुई है और जल निगम इसका रखरखाव करता है। उन्होंने कहा कि लीज डीड की की शर्ताें के मुताबिक इस जमीन पर स्थायी निर्माण नहीं किया जा सकेगा। जीडीए इस पर केवल सड़क बनाएगा और यह स्थायी निर्माण की श्रेणी में नहीं आता है। जीडीए उपाध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता लवकेश कुमार को सड़क बनाए जाने के लिए काम शुरू कराने के निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन को कोई नुकसान न हो, इसका ध्यान रखा जाए। पाइप लाइन की मरम्मत करने के लिए इस सड़क से जल निगम को अलग-अलग स्थानों पर प्वाइंट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed