फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA will create a 6-acre playground in Atur

अटौर में 6 एकड़ में खेल मैदान बनाएगा जीडीए

Sat, 17 Dec 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 17 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
GDA will create a 6-acre playground in Atur
खेल का मैदान - फोटो : अमर उजाला

अटौर गांव में भी अब उभरते खिलाड़ियों को खेल का मैदान और संसाधन मिलेंगे। जीडीए यहां छह एकड़ जमीन पर खेल का मैदान बनाएगा। यहां फुटबाल, वॉलीबाल और बास्केटबाल कोर्ट बनाए जाएंगे। मॉनिंग वॉक के लिए मैदान में कच्चा फुटपाथ भी तैयार किया जाएगा।ग्रामीण क्षेत्र में अभी तक खेल प्रतिभाओं के लिए खेलने के लिए कोई मैदान नहीं है।

विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में जीडीए का यह पहला खेल मैदान होगा। खेल मैदान डेवलप करने के लिए जमीन ग्राम समाज ने जीडीए को उपलब्ध कराई है, लेकिन खर्च जीडीए करेगा। इसे डेवलप करने के लिए जीडीए की ओर से करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस बजट से खेल मैदान में घास लगाकर फुटबाल कोर्ट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों ओर नेट भी जीडीए ही लगाएगा। तीन खेल कोर्ट बनाने के अलावा जीडीए इस मैदान में बैठने के लिए बेंच और हाईमास्ट लाइटें भी लगाएगा।जीडीए के उद्यान प्रभारी एसपी शिशौदिया ने बताया कि ग्राम समाज से जमीन मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मैदान डेवलप करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही डेवलपमेंट का काम पूरा कर इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस पर तकरीबन एक करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed