{"_id":"572e48b84f1c1b01045cd5bc","slug":"gda-will-be-the-mayor-of-the-neighboring-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए वीसी के पड़ोसी बनेंगे मेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए वीसी के पड़ोसी बनेंगे मेयर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
मेयर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के महापौर जीडीए वीसी के पड़ोसी बनेंगे। उनका बंगला वीसी आवास के पास राजनगर में बनेगा। नगर निगम ने इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली है। इंग्राहम स्कूल में नगर निगम को करीब 4 हजार वर्ग मीटर जमीन मिली है।
विज्ञापन
जल्द ही निगम स्कूल प्रबंधन से वार्ता कर इस जमीन को वापस लेगा। इस जमीन पर मेयर हाउस के अलावा एक गेस्ट हाउस बनाने की भी प्लानिंग की जा रही है। निगम बोर्ड बैठक में पार्षदों ने मेयर हाउस बनाने और उनके लिए एक कार खरीदने का प्रस्ताव पास किया था।
विज्ञापन
बहुमत से पास हुए प्रस्ताव के बाद निगम अधिकारी इसके लिए जमीन की तलाश कर रहे थे। संपत्ति विभाग ने रिकार्ड खंगाला तो पॉश कालोनी राजनगर में इंग्राहम स्कूल में करीब 4 हजार वर्ग मीटर जमीन मिली।
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष प्रवीन चौधरी ने बताया कि यह जमीन अभी भी खाली है। जल्द ही स्कूल प्रबंधन से जमीन वापस लेने के लिए वार्ता की जाएगी। इस जमीन पर आलीशान मेयर हाउस के अलावा निगम के गेस्ट हाउस का भी निर्माण किया जाएगा।
निगम में आने वाले वीआईपी इस गेस्ट हाउस का इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि लगभग सभी शहरों में मेयर के लिए सरकारी आवास बने हैं। यही पर उनका कैंप ऑफिस संचालित किया जाता है।
गाजियाबाद में भी इसकी प्लानिंग कई साल पहले से की जा रही है, लेकिन जमीन चिह्नित न होेने की वजह से बन नहीं पाया था। उनका कहना है कि जमीन खाली हो जाने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।