फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA will auction properties worth more than Rs 100 crore

Ghaziabad News: जीडीए 100 करोड़ से अधिक की संपत्तियों को करेगा नीलाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
GDA will auction properties worth more than Rs 100 crore
गाजियाबाद। विकास प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में लंबे समय से रिक्त पड़े 100 करोड़ से अधिक के भूखंड और फ्लैटों को जीडीए नीलाम करेगा। 24-25 अक्तूबर को हिंदी भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। 165 संपत्तियो की सूची प्राधिकरण ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा इंदिरापुरम के न्याय खंड एक में 29 व्यावसायिक भूखंड नीलामी में लगाए गए हैं। एक भूखंड पेट्रोल पंप के लिए भी है। दूसरे नंबर पर इंद्रप्रस्थ योजना में 22 व्यावसायिक भूखंडों की सूची नीलामी के लिए तैयार की गई है। आवासीय भूखंडों की बात करें तो इंदिरापुरम विस्तार में 22 भूखंड, कर्पूरीपुरम योजना के ए और बी ब्लॉक में 14 आवासीय और एक ओल्ड ऐज होम, एक आर्ट गैलरी और एक होटल व्यवसाय के लिए भूखंड नीलाम किए जाएंगे। ज्ञानखंड तीन में 18 दुकानों के भूखंड नीलाम किए जाएंगे। शक्तिखंड चार में मल्टीप्लेक्स और क्योस्क भूखंड को नीलामी में रखा गया है। आंबेडकर रोड पर नौ व्यावासायिक, मधुबन बापूधाम में नौ, कोयल एंक्लेव में सात भूखंड ग्रुप हाउसिंग के लिए नीलाम होंगे। नीतिखंड एक में दो आवासीय, गोविंदपुरम में एक, राधाकुंज बृज विहार में एक आवासीय भूखंड हैं। वैशाली सेक्टर छह में ओल्ड ऐज होम के लिए भी भूखंड काटा गया है। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिक्त संपत्तियों की सूची तैयार कर ली गई है। दीपावली से पहले 24 और 25 अक्तूबर को इन सपंत्तियों की नीलामी की जाएगी। इससे जीडीए को 100 करोड़ से अधिक की आय होने की उम्मीद है। जीडीए वीसी अतुल वत्स का कहना है कि पहले आओ पहले पाओ स्कीम के तहत अब तक करीब दो सौ करोड़ की संपत्तियां बिक चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed