फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA team took demolition action in illegal colonies

Ghaziabad News: जीडीए टीम ने अवैध कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
GDA team took demolition action in illegal colonies
मुरादनगर में अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
मुरादनगर। जीडीए की टीम ने शुक्रवार को मुरादनगर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। टीम ने 13 बीघा जमीन को अवैध निर्माण से मुक्त कराया।
विज्ञापन


जीडीए अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम असालतनगर स्थित खसरा नंबर 25 पहुंची। टीम ने जेसीबी से 13 बीघा से अधिक भूमि पर किए हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। अभियंता ने बताया कि शिकायत मिली थी कि नितिन त्यागी, अनिल डबास द्वारा शिवम विहार कॉलोनी के पीछे व शिवम विहार तीन में अवैध निर्माण विकसित किया जा रहा है। टीम ने जीसीबी से कॉलोनी की सड़क, बाउंड्रीवॉल, आफिस आदि को ध्वस्त किया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का कालोनाइजरों ने विरोध किया। बताया कि क्षेत्र में अधिक संख्या में कालोनाइजर सक्रिय हैं, जो अवैध कॉलोनियों को काट रहे हैं। जीडीए का अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण व सील की कार्रवाई का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed