फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA Notbandi round will auction property

नोटबंदी के दौर में प्रॉपर्टी की नीलामी करेगा जीडीए

Mon, 05 Dec 2016 10:16 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 05 Dec 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
GDA Notbandi round will auction property
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। शहर में फ्लैट, दुकान, प्लाट लेने का आपका सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। जीडीए अपनी 84 प्रॉपर्टियों को नीलाम करेगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। आरडीसी राजनगर में दुकान और कियोस्क, प्रताप विहार व गोविंदपुरम में फ्लैट और यूपी बार्डर व इंदिरापुरम में व्यावसायिक प्लाट की नीलामी की जाएगी।

विज्ञापन


हालांकि नोटबंदी में कैश के संकट की वजह से नीलामी में कम लोगों के आने की उम्मीद की जा रही है। नीलामी के लिए चयनित की गई जीडीए की इन प्रॉपर्टियों में अधिकांश पुरानी हैं। इनमें प्रताप विहार, गोविंदपुरम और स्वर्णजयंती के फ्लैट शामिल हैं।
विज्ञापन


हालांकि आरडीसी में कियोस्क आवंटन की योजना नई है। जीडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि नीलामी के लिए प्रत्येक प्रॉपर्टी के लिए न्यूनतम दर आरक्षित की गई है। 14 दिसंबर को 30 प्रॉपर्टी, 15 दिसंबर को 28 और 16 दिसंबर को 26 प्रॉपर्टियों की नीलामी की जाएगी। नीलामी जीडीए के सभागार में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed