फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA gate locked, salaries of employees arriving late stopped

Ghaziabad News: जीडीए गेट पर लगाया ताला, देर से पहुंचने वाले कर्मचारियों का रोका वेतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
GDA gate locked, salaries of employees arriving late stopped
गाजियाबाद। समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वालों पर जीडीए वीसी ने बुधवार को कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने मुख्य द्वार पर ताला बंद कराते हुए 10.15 बजे के बाद कार्यालय आने वाले करीब 40 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देेश दिया है।
विज्ञापन

एक दिसंबर से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य हो गया था। इसके बाद भी जीडीए के कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आ रहे थे। कुछ दिन पहले भी जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने कर्मचारियों को निर्देश दिया था कि समय पर नहीं आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद भी कोई सुधार नहीं होता देख उन्होंने बुधवार को 10.15 बजे जीडीए के मुख्य द्वार पर ताला बंद करा दिया। इसके बाद करीब 40 कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचे। करीब एक घंटे गेट पर खड़ा रहने के बाद कर्मचारियों की सूची तैयार कर उनको कार्यालय में प्रवेश दिया गया। इसके बाद वीसी ने इन कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा और कार्य को समय से पूरा कराने के लिए ठोस कदम उठाया जा रहा है। कर्मचारियों को पहले भी समय से ऑफिस आने के लिए निर्देशित किया गया था। अब आगे भी समय से कार्यालय नहीं आने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed