फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   GDA bulldozes illegal colony.

Ghaziabad News: अवैध कॉलोनी पर जीडीए का चला बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
GDA bulldozes illegal colony.
लोनी। क्षेत्र के ग्राम नवादा गांव में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी के खिलाफ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रवर्तन जोन-8 के प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में करीब 200 से 250 भूखंडों की बाउंड्रीवाल समेत साइट ऑफिस, बिजली पोल, सड़क और सीवर लाइन को ध्वस्त किया गया। जीडीए अधिकारियों के अनुसार खसरा संख्या 373, 374 और 377 पर सोनू तथा साजिद अनधिकृत कॉलोनी विकसित कर रहे थे। प्राधिकरण ने पुलिस बल की मौजूदगी कार्रवाई की। जीडीए अधिकारियों ने कहा कि अनधिकृत निर्माण और कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। आगामी महीनों में अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई किए जाने की बात भी कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed