{"_id":"5724de944f1c1b5e0ca91feb","slug":"gda-both-houses-by-swindle-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीए के मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीडीए के मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
house
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए के सस्ते मकान दिलाने का झांसा देकर 20 से ज्यादा लोगों से करीब तीन लाख रुपये ठग लिए जाने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए विजयनगर की कैलाशनगर कालोनी के लोगों ने पुलिस से ठगी की शिकायत की थी, सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन
ठगी का शिकार हुए अमित, अजित और ऊषा आदि ने बताया कि उन्हीं के मोहल्ले में रहने वाले एक व्यक्ति ने वर्ष 2014 में उन्हें झांसा दिया कि वह जीडीए के सस्ते मकान की स्कीमों में उनके फ्लैट निकलवा देगा। उसने कुछ लोगों से 10350 रुपये और कुछ से 20 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन
उनसे फार्म भी भरवाए, जिन्हें जीडीए में जमा करने को कहा। लेकिन जब दो महीने पहले तक भी फ्लैट नहीं निकले तो उन्होंने जीडीए में जाकर जानकारी की। पता चला कि फार्म ही फर्जी थे। तब उन्हें ठगी का पता चला।
विज्ञापन
उन्होंने रुपये लेने वाले ठग से इसकी शिकायत की, तो उसने उन्हें चेक दिए, जो बाउंस हो गए। वह दो माह से थानों और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।