फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: स्पीड पोस्ट की कछुआ चाल...15 दिन में तय नहीं हुई 100 किमी दूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
gbd
बजरिया डाकघर परिसर में लगे पार्सल के ढेर
गाजियाबाद। डाक विभाग के 24 से 48 घंटे में स्पीड पोस्ट पहुंचाने के दावे गाजियाबाद में दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली कस्टम से 24 अप्रैल को भेजी गई स्पीड पोस्ट 15 दिन बाद भी महज 100 किलोमीटर दूर हापुड़ नहीं पहुंच सकी। गाजियाबाद पहुंचने के बाद डाक का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं, जबकि विभागीय अधिकारी स्पीड पोस्ट तलाशने में जुटे हैं।
विज्ञापन

हापुड़ के सिंभावली में रहने वाले अकरम इस अव्यवस्था का सबसे बड़ा खामियाजा भुगत रहे हैं। उन्होंने विदेश में ड्राइवर की नौकरी के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया था। अकरम के मुताबिक, 24 अप्रैल को उन्हें मैसेज मिला था कि दिल्ली से स्पीड पोस्ट भेज दी गई है और तीन दिन में उनके पते पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


दो सप्ताह बीतने के बाद भी डाक नहीं पहुंची है। अकरम सिंभावली से लेकर हापुड़ और गाजियाबाद के प्रधान डाकघरों तक चक्कर काट चुके हैं, लेकिन कहीं से स्पष्ट जवाब नहीं मिला। थक-हारकर वह शुक्रवार को गाजियाबाद के मोरटा स्थित पार्सल हब पहुंचे। वहां से उन्हें बजरिया डाकघर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकरम ने बताया कि बजरिया डाकघर में वह शाम चार बजे तक कर्मचारियों के साथ डाक तलाशते रहे। स्पीड पोस्ट का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि सोमवार को दिल्ली से उनकी विदेश की फ्लाइट है। समय पर इंटरनेशनल डीएल नहीं मिला तो नौकरी हाथ से निकल सकती है।
इसी तरह की परेशानी ग्रेटर नोएडा निवासी आरके शर्मा ने भी बताई। उन्होंने कहा कि बिहार के समस्तीपुर से 24 अप्रैल को भेजा गया पार्सल अब तक नहीं पहुंचा है। इसके लिए 1400 रुपये शुल्क जमा कराया गया था। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि मोरटा पार्सल हब पर सड़क निर्माण कार्य के चलते पार्सल बजरिया से भेजे जा रहे हैं। इससे काम का दबाव बढ़ गया है और डिलीवरी प्रभावित हो रही है।


ट्रैकिंग सिस्टम भी दे रहा धोखा

बजरिया केंद्र में रोजाना 1500 से 2000 पार्सल और स्पीड पोस्ट की छंटनी की जाती है। छंटनी विभाग के इंचार्ज रूप किशोर के अनुसार, मोरटा पार्सल हब बंद होने से यहां अतिरिक्त दबाव आ गया है। दो शिफ्ट में काम कराया जा रहा है, लेकिन नेटवर्क संबंधी दिक्कतों के कारण कई बार ट्रैकिंग सिस्टम सही लोकेशन नहीं दिखा पाता।


कई जिलों की डाक गाजियाबाद से गुजरती है

हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों की डाक और पार्सल मोरटा पार्सल हब से होकर गुजरते हैं। देश-विदेश से आने वाली डाक भी यहीं से आगे भेजी जाती है।



कुछ दिन और बनी रहेगी समस्या

डाक विभाग के एसएसपीओ विशाल पाठक ने बताया कि मोरटा पार्सल हब के सामने सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण पार्सल और स्पीड पोस्ट की छंटनी फिलहाल बजरिया केंद्र से कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि समस्या अभी कुछ दिन और बनी रह सकती है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed