{"_id":"6ae25e6a366e9df51605096a","slug":"gbd-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25970-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: महिला से 37.35 लाख ठगे, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: महिला से 37.35 लाख ठगे, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कौशांबी। थाना क्षेत्र में एक महिला से फ्लोर बनाने के नाम पर 37.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
ममता शर्मा निवासी वैशाली के अनुसार, उनके साथ ये ठगी एक प्लाॅट पर चार फ्लैट बनाने के सौदे के तहत हुई थी। उन्होंने बताया कि वह फ्लैट बनाना चाहती थीं। पति की मौत के बाद उनके पास रुपये कम थे। उन्होंने कौशांबी निवासी पंकज खेड़ा से संपर्क किया। पंकज ने चार मंजिला इमारत बनाने का प्रस्ताव दिया। इसमें एक फ्लोर पंकज का और तीन फ्लोर ममता के होने थे। पंकज ने 2022 में काम शुरू किया। कुछ समय बाद उसने रुपये न होने का बहाना बनाकर काम रोक दिया। निर्माण शुरू कराने, बेटे की शादी और स्टांप खर्चों के नाम पर पंकज ने ममता से 37.35 लाख रुपये ले लिए।
आरोप है कि पंकज ने ममता का फ्लैट पूरा नहीं किया और काम छोड़ दिया। उसने अपना फ्लैट ममता से काफी पहले ही बैनामा करा लिया था। जब ममता रुपये मांगने आरोपी के घर गईं, तो पंकज और उनके बेटे ऋषभ खेड़ा ने गाली-गलौज की। उन्होंने ममता को जान से मारने की धमकी भी दी। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो