फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: पुलिसकर्मी दंपती के घर का कुंडा तोड़कर 30 लाख के जेवर-नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
gbd
लोनी। डीएलएफ अंकुर विहार थानाक्षेत्र की रेल विहार कॉलोनी में चोरों ने दिल्ली पुलिस के एक दंपती के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से करीब 30 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात के समय दंपती ड्यूटी पर था। शाम को घर लौटने पर मुख्य गेट का कुंडा उखड़ा और अलमारी के ताले टूटे मिले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अंकुर विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेल विहार कॉलोनी स्थित ए-41, एफएफ-1 निवासी प्रीति देवी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल हैं और उनके पति धर्मेंद्र कुमार भी वहीं पर हेड कांस्टेबल हैं। दंपती तीन साल से कॉलोनी में रह ररा है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्तूबर की सुबह करीब 10:15 बजे वह पति के साथ घर का ताला लगाकर ड्यूटी के लिए चली गई। शाम करीब 6:30 बजे लौटीं तो मुख्य गेट का कुंडा उखड़ा हुआ था। अंदर कमरे में रखी अलमारी के ताले भी टूटे पड़े थे। अलमारी से चोरों ने सोने के चार कंगन, मंगलसूत्र, चेन, झुमकी, अंगूठियां समेत अन्य आभूषण आदि चुरा लिए। चोर चांदी की पायल, बिछुए और दो लाख रुपये नकद भी ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करेगी। संवाद
विज्ञापन

लाखों के गहने चोरी, पुलिस ने कारीगर-मजदूर के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
कृष्णा विहार कुटी में एक मकान से लाखों के गहने चोरी होने के आरोप में टाइल्स लगाने वाले राजमिस्त्री और मजदूर पर चोरी का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णा विहार कुटी निवासी शिवकेश ने पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर को अलमारी का लॉकर खोलने पर चोरी का पता चला। लॉकर से सोने की कंठी, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, चांदी की तगड़ी और बच्चों के कड़े समेत अन्य ज्वेलरी चोरी हुई है। शिवकेश ने शक के आधार पर चोरी का आरोप बॉबी और जयभगवान पर लगाया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed