फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: 350 करोड़ गबन के आरोपों पर मोहिनी शर्मा ने भाजपा से मांगे सबूत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
gbd
खोड़ा। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष ने सोमवार को एक बार फिर प्रेसवार्ता कर स्वयं पर लगाए गए 350 करोड़ गबन के सबूतों को सार्वजनिक किए जाने की मांग की। इस दौरान खोड़ा के सभासद भी मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस बार भी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि भाजपा ने गबन का आरोप लगाया है, लेकिन उनके पास कोई साक्ष्य नहीं है। यदि साक्ष्य है तो उसे सार्वजनिक करें।
विज्ञापन

अध्यक्ष मोहिनी शर्मा ने कहा कि नगरपालिका की वित्तीय व्यवस्था और विकास कार्यों से संबंधित पूरा रिकॉर्ड प्रशासनिक अधिकारियों के पास सुरक्षित है। नियमानुसार कोई भी सभासद इनका विवरण ले सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष की ओर से बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। मोहिनी शर्मा ने खोड़ा में पेयजल के लिए भाजपा नेता की ओर से घोषित 187 करोड़ की परियोजना पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि परियोजना के लिए बताई गई 187 करोड़ की धनराशि कहां है और उसका क्या हुआ। उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद और उन्हें बदनाम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नगरपालिका के सभासदों ने भी अध्यक्ष के बयान का समर्थन करते हुए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। प्रेसवार्ता में सभासदों सीपी शर्मा, सुनील यादव, भरत राम, शाहिद मालिक, अफरोज खान, अनुपम सिंह, रीना देवी, पूजा देवी, लता देवी, रोहतास यादव, विनोद यादव, होती लाल, अमित जलोटा, विनोद यादव व रजिया मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed