फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: थॉयराइड जांच कराने के नाम पर गर्भवती से 600 रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
gbd
लोनी। पूर्वी मुस्तफाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सात माह की गर्भवती महिला से जांच के नाम पर 600 रुपये मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र पर बैठी महिला डॉक्टर ने टी3, टी4 समेत अन्य जांच करने के नाम पर रुपये मांगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में कुर्सी पर बैठी महिला डॉक्टर, गर्भवती महिला व उसके साथ आई अन्य महिलाओं से बात करती दिख रही है। महिला डॉक्टर गर्भवती महिला से कितने माह का गर्भ और कौन सा बच्चा होने जैसा सवाल करती है। जवाब मिलने के बाद महिला डॉक्टर ने गर्भवती से कुछ स्वास्थ्य जांच होने की बात कही। इसमें करीब 600 रुपये का खर्च भी बताया। यहां तक कि सभी जांच उन्हीं के पास कराने को कहा। अर्बन सीएचसी के नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि पीएचसी पर थॉयराइड की जांच नहीं हाेती है। किसी मरीज से रुपये मांगे गए हैं तो मामले की जांच कर कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्राथमिक केंद्र पर लोगों के लिए कंट्रोल रूम के नंबर अंकित कराए गए हैं। लोग प्राथमिक केंद्र पर होने वाली समस्या के बारे में उन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed