फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   gbd

Ghaziabad News: सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर 45.75 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
gbd
साहिबाबाद। नीतिखंड एक निवासी कारोबारी हर प्रकाश सक्सेना को पहले गुजरात फिर दिल्ली में सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर चार लोगों ने 45.75 लाख हड़प लिए। उनको न तो टेंडर मिला और न ही रकम वापस हो सकी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। मामला वर्ष 2024 से चला आ रहा है। अब पीड़ित ने अंकित उर्फ रमेश, उमा रमन साहनी, विजय कुमार और रंजीत सिंह आदि पर बुधवार रात को प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में कारोबारी हर प्रकाश सक्सेना ने बताया कि लिंकरोड थानाक्षेत्र के चंद्रनगर में उनका कार्यालय है। परिचित विजय कुमार के जरिए वह वर्ष 2024 में अंकित उर्फ रमेश कसाना व उमा रमन साहनी से मिले थे। दोनों ने खुद को सरकार में ऊंची पहुंच वाला बताया और स्कूलों में बैग आपूर्ति का टेंडर, विभागों व कंपनियों में मानव संसाधन उपलब्ध कराने का टेंडर दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों के झांसे आकर उन्होंने अपने अन्य कारोबारी साथियों को भी शामिल कर लिया। आरोपियों ने उनसे 45.75 लाख रुपये ले लिए और उन्हें गुजरात के सूरत में बुलाया गया। इसके बाद में दिल्ली के विभागों व कंपनियों में टेंडर दिलाने का झांसा दिया। जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। डीसीपी के आदेश पर लिंक रोड थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही हिरासत में लेकर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed